पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो स्थगित; विजय झा काली मंदिर में पूजा कर नामांकन भरेंगे

रायपुर, आम आदमी पार्टी के रायपुर दक्षिण की प्रतिष्ठापूर्ण विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनके द्वारा आज दोपहर 12 बजे काली मंदिर में पूजा अर्चन कर माता से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद नामांकन भरा जाएगा। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंतमान का राजधानी रायपुर में आयोजित रोड शो कार्यक्रम अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दिया गया है।

 आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री का रायपुर राजधानी के पश्चिम विधानसभा में आयोजित रोड शो कार्यक्रम परिहार्य कारण से स्थगित हो गया है। आज रायपुर दक्षिण के प्रतिष्ठा पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी विजय कुमार झा दोपहर 12 बजे काली माता मंदिर में पूजा अर्चन कर विधिवत नामांकन भरने कलेक्टर कार्यालय प्रस्थान करेंगे। इसके पूर्व आज पार्टी कार्यालय पंचशील नगर में आपात बैठक आयोजित कर तैयारी की समीक्षा की गई।

श्री झा प्रातः दंतेश्वरी मंदिर, महामाया मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, सतबहिया माता मंदिर, टूरी हटूरी, हनुमान मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चन कर पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। वहां से एक रैली के रूप में कालीमाता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चन करने के बाद कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इस बीच पार्टी कार्यालय में जारी बैठक के दौरान सूचना मिलने पर रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी महंत श्री राम सुंदरदास जी के पिताश्री पीहरीद मालखरौदा निवासी पं टंकेश्वर प्रसाद तिवारी माधव महाराज के दुखद निधन की समाचार मिलने पर 2 मिनट मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक समाप्त की गई। इस बैठक में दुर्गा झा, श्रीमती रेखाअग्रवाल, संतोष कुशवाहा, संजय गुप्ता, वीरेंद्र पवार, के एस नायडु, रेवाराम देवांगन, विपिन चतुर्वेदी,मनीष सारथी,आरएस ठाकुर, रधुनाथ, यादव, नवनीत नंदे, सुरेंद्र बिसेन समीर खान, पवन सक्सेना, सलमान खान, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?