पत्नीहंता को मिली उम्र कैद; सांवली होने के कारण पसंद नहीं करता था

रायपुर, पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ दो सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। हत्या का यह मामला करीब ढाई वर्ष पूर्व मंदिर हसौद इलाके के ग्राम नारा में प्रकाश में आया था।

अतिरिक्त लोक अभियोजक वर्षा राठौर ने बताया कि मंदिर हसौद थानाक्षेत्र के ग्राम नारा निवासी होरीलाल वर्मा (22) का विवाह वर्ष 2018 में मृतिका हेमलता वर्मा से हुआ था। नौ दिसंबर 2020 की सुबह हेमलता की लाश संदेहास्पद हालत में घर में बिस्तर पर पाई गई थी। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि हेमलता की गला दबाकर हत्या की गई है।

सांवली होने के कारण पसंद नहीं करता पति

पुलिस ने संदेह के आधार पर होरीलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह हेमलता के काली और सांवली होने के कारण पसंद नहीं करता था। अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। यहीं नहीं उसने एक साल तक पत्नी को उसके मायके में छोड़कर रखा था। इसी वजह से उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या करना कबूल किया।

18 गवाहों के बयान ने दिलाया न्याय

पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दिलेश कुमार यादव ने इस हत्या के केस की सुनवाई करते हुए पुलिस की ओर से पेश किए गए ठोस सुबूत और 18 गवाहों के बयान के आधार पर होरीलाल को पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के साथ ही दो सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि जमा न करने पर आरोपित को दो माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

  • Related Posts

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    CRIME; बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, झारखंड के लोग कर रहे थे खेती

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब सरगुजा के बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?