पत्नी और तीन बेटियों की फावड़ा मारकर हत्या;आरोपी पति की मानसिक हालत ठीक नहीं

बिलासपुर, छत्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम देवरी में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और तीन पुत्री की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। ग्रामीणों को 2 अगस्त को देर रात इसकी जानकारी मिली । पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।

पुलिस के अनुसार ग्राम देवरी चौकी पंतोरा थाना बलौदा निवासी देशराज कश्यप ने अपनी पत्नी मोंगरा बाई ( 40 ) और तीन बेटियां पूजा उर्फ कल्याणी (16) भाग्य लक्ष्मी उर्फ पीहू (10 ) याचना (6 )की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

यह घटना 31 जुलाई की है। आरोपी हत्या के बाद घर का दरवाजा बाहर से बन्द कर फरार हो गया था। दो अगस्त की रात ग्रमीणों को इसकी जानकारी हुई तो सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची है।

ग्रामीणों ने बताया कि देशराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका उपचार बिलासपुर में चल रहा है। 31 जुलाई को भी उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया था। वापसी के बाद रात में उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव के पंचनामा पश्चात उसे पीएम के लिए भेजा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की हथौड़े से पीट-पीटकर ली जान, मामूली विवाद पर दरिंदा बना शख्स

    संबलपुर, ओडिशा के देओगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना एक…

    CRIME; साहब, पुलिस कस्टडी में फेरे करा दो, मंडप से गिरफ्तार इल्लीगल गैंग के सरगना की दुल्हन पहुंची थाने, रोते हुए लगाई गुहार

    भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक दुल्हन रोते हुए पुलिस से शादी के लिए गुहार लगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां