पशुचिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश 31 अगस्त को

 दुर्ग, दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग (छ.ग.) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के बी.व्ही.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश *नीट (यूजी) 2023* की परीक्षा परिणाम के आधार पर 1 अगस्त 2023 से 16 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अंतिम तिथि तक बी.व्ही.एस.सी. एण्ड ए.एच. पाठ्यक्रम हेतु प्राप्त आवेदनों की सूची आवेदकों के अवलोकनार्थ संलग्न हैं।

 जिन आवेदकों ने आवेदन जमा किया है उन्हें सूचित किया गयाहै कि सूची में इंगित समस्त जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, श्रेणी वर्ग, जन्म-तिथि, प्राप्तांक नीट मेरिट रैंक इत्यादि आवेदक के द्वारा की गई प्रविष्टि के अनुसार है। आवेदक का नाम एवं जन्म तिथि 10वीं की मार्कशीट के अनुसार होना चाहिए।  त्रुटि सुधार हेतु लिंक http://cgkvmis.cg.nic.in दिनांक 21 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक खुली रहेगी। इसके पश्चात आवेदन में भरी हुई जानकारी में किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा।         

  आवेदकों की प्रवीण्यता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cgkv.ac.in पर 28 अगस्त 2023 से उपलब्ध होगा।             अंतिम प्रावीण्यता सूची में इंगित जानकारी एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन महाविद्यालय स्तर पर होने वाले प्रवेश के समय किया जावेगा। सत्यापन के समय कोई विसंगति पाए जाने पर संबंधित उम्मीदवार का नाम प्रवीण्यता सूची से अलग कर दिया जावेगा। आमंत्रित प्रत्याशी को महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय द्वारा पृथक से बुलावा पत्र (call letter) नहीं भेजा जाएगा।                             प्रवेश 31 अगस्त 2023 को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा तथा रिक्त सीटों पर प्रवेश 27 सितंबर 2023 को होगा। समय पर उपस्थित न होने की दशा में मेरिट के अगले प्रत्याशी को प्रवेश प्रदाय कर दिया जावेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी। छात्र निरंतर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…