पुलिस वालों ने ही टीआई की विदाई जुलुस निकाला…..

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ रहे निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार की विदाई किसी वीआइपी बारात से कम नहीं थी। थाना परिसर में बैंड बाजे बजे। दूल्हे की तरह कार सजी थी। इसी लग्जरी कार की सन रूफ के बीच टीआइ सुरेंद्र खड़े थे। जवान बीच सड़क पर नाच रहे थे। टीआई ने हाथ जोड़कर नगर के लोगों का अभिवादन भी किया। ऐसी विदाई पुलिस महकमे में कभी किसी ने नहीं देखी।

टीआइ की विदाई में पुलिस अधिकारी भी यातायात नियम भूल गए। सड़क के बीचों-बीच काफिला चलता रहा। पुलिस जवान वर्दी में ना केवल टीआइ को कंधे पर बैठाकर नाच रहे थे, बल्कि कार को धक्का देकर आगे बढ़ा रहे थे। नगर में निकले इस जुलुस से यातायात भी प्रभावित हुआ। तामझाम के साथ वीआइपी की तरह निकले विदाई जुलुस की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बता दें कि डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ रहे टीआइ सुरेंद्र स्वर्णकार का बिलासपुर स्थानांतरण हो गया है। टीआइ सुरेंद्र लगभग दस माह ही डोंगरगढ़ में पदस्थ रहे। इस बीच उन्होंने नगर सहित क्षेत्र में कई काम किया, जिसको लेकर ही नगर के लोगों व पुलिस जवानों ने उनके स्थानांतरण होने पर इस तरह की विदाई दी। लेकिन अब यही विदाई विवादों में आ गई है।

इंटरनेट मीडिया में टीआइ सुरेंद्र की विदाई की रैली की तस्वीर और वीडियो प्रसारित हो गया है। इसके बाद से पुलिस विभाग में इसकी चर्चा जमकर हो रही है। जिस कार के सन रूफ में टीआइ सुरेंद्र खड़े थे, उस गाड़ी का नंबर भी वीआइपी था। सीजी 10 जीइ 2030। जिसे 102030 एक साथ लिखा है। जो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गलत है।

  • Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?