बड़ा फैसला, अब तुअर दाल की बढ़ती कीमतों पर लगेगी रोक

नई दिल्ली, दाल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गेहूं की तरह अब दाल भी बफर स्टॉक से बेचेगी. सरकार को उम्मीद है कि मार्केट में तुअर दाल की आवक बढ़ने से कीमतों में कुछ हद तक कमी आ सकती है. अभी दिल्ली में तुअर दाल बहुत महंगी हो गई है. लोगों को एक किलो तुअर दाल के लिए 160 से 170 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.

केंद्र सरकार नीलामी के जरिए मार्केट में तुअर की दाल बेचेगी. इसके लिए खाद्य मंत्रालय ने नेफेड और एनसीसीएफ को आदेश दे दिया है. फेड और एनसीसीएफ ऑनलाइन नीलानी के माध्यम से मिल मालिकों को दाल बेचेंगे, ताकि मार्केट में तुअर दाल का स्टॉक बढ़ाया जा सके. केंद्र सरकार आटे की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जनवरी में इसी तरह का फैसला किया था. तब केंद्र सरकार ने लाखों टन गेहूं बफर स्टॉक से नीलामी के जरिए खुद ही मार्केट में बेचा था. इससे महंगाई नियंत्रित हो गई थी. आटे की कीमत में 5 से 7 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट आई थी. अभी दिल्ली में आटा 30 से 35 रुपये किलो है, जबकि जनवरी में यह 35 से 42 रुपये किलो बिक रहा था.

200 मीट्रिक टन से अधिक दालों का भंडारण नहीं

केंद्र की बीजेपी सरकार ने बीते 2 जून को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 को लागू करते हुए दालों की जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक लिमिट तय कर दी थी. तब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आदेश दिया था कि 31 अक्टूबर 2023 तक के लिए दालों की स्टॉक लिमिट तय कर दी गई है. हॉलसेल व्यापारी 200 मीट्रिक टन से अधिक दालों का भंडारण नहीं कर पाएंगे.

कठोर कार्रवाई होगी

खुदरा विक्रता औऱ दुकानदारों के लिए यह सीमा 5 मीट्रिक टन है. वहीं, मिल मालिकों का कहा गया था कि वे अपने कुल क्षमता के 25 फीसदी से अधिक दालों का स्टॉक नहीं कर सकते हैं. यदि कोई भी व्यापारी तय लिमिट से अधिक दालों का स्टॉक करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

  • Related Posts

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    0 हमर संगवारी का खुलासा जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में 160 राशन दुकानदारों द्वारा सरकारी नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए तथाकथित छह करोड़ रुपए का पंद्रह हजार क्विंटल…

    SUSPEND; असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

    रायपुर, सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां