बलौदाबाजार से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने अंतत: पार्टी से दिया इस्तीफा

रायपुर, छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी कांग्रेस) के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधायक प्रमोद शर्मा ने रेणु जोगी को अपना इस्तीफा भेजा है। विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि अमित जोगी से उनकी नहीं जम रही थी। वो अपना व्यवहार सुधारें। कहा मेरे लिए सभी दल के दरवाजे खुले हैं। कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है।

बता दें कि कयास लगाए जा रहे थे कि, बलौदाबाजार से जोगी कांग्रेस विधायक प्रमोद शर्मा पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि प्रमोद शर्मा पार्टी से पहले ही निलंबित चल रहे है। वे पूर्व में बाहर किये गये जेसीसी नेता धर्मजीत सिंह के बड़े समर्थक माने जाते है। इसी समर्थन के चलते उन्हें भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। 

साल भर पहले ही कार्यवाही हो चुकी- नायक

मुख्य प्रवक्ता, JCCJ अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वर्गीय अजीत जोगी के द्वारा बनाई प्रदेश की पहली और एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी JCCJ का सौदा करके महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए लगभग साल भर पहले ही हमें जो भी वैधानिक कार्यवाही करनी थी, वह हम कर चुके हैं।  प्रमोद शर्मा के द्वारा विधान सभा अध्यक्ष को कथित रूप से भेजा इस्तीफ़ा (जिसकी प्रतिलिपि हमें प्राप्त नहीं है) जोगी जी की पार्टी को बचाने की उपरोक्त कार्यवाही को एक बार फिर से सही साबित करता है।

उन्होंने कहा है कि बलौदा बाज़ार की जनता ने पहले भी जोगी कांग्रेस को खूब प्यार दिया है और आगे भी देती रहेगी। हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। पूर्व विधायक को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां