बसना पुलिस की धीमी कार्रवाई; चोरी गई सूमो 3 माह बाद ओडिशा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने  टाटा सुमो चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उक्त वाहन को ओडिशा से बरामद किया गया. आरोपी परसकोल निवासी है जिसने ओडिशा निवासी साथी के साथ मिलकर यह चोरी की थी. चोरी की रिपोर्ट के दौरान ही संदेही का जिक्र किया गया था।

पुलिस के मुताबिक 13. जनवरी .2023 को तोषगांव निवासी प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि   03.जनवरी .2023 को रात्रि करीब 10 बजे अपने वाहन टाटा सुमो क्रं0 CG 04 HB 5993 को घर के बाजू  में लाधी तालाब किनारे खडा कर रखा था.  04 जनवरी 2023 को सुबह 05. बजे उठा तो देखा कि टाटा सुमो वाहन  नहीं था जिसका आस पास पता तलाश किया कहीं पता नहीं चला. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध  कायम कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम परसकोल का सम्पत भोई पिता करूणा भोई नामक व्यक्ति दिनांक घटना को अपने साथी सुखरू सतनामी साकिन निलजीपथरा ओडिशा के साथ ग्राम तोषगांव में देखा गया था जिस पर संदेही सम्पत भोई के घर दबिश देकर पूछताछ की गई.

उसने अपने साथी के साथमिलकर दिनांक घटना 03.01.2023 को   टाटा सुमो को चोरी करना स्वीकार किया. जिसके आधार पर चोरी गये वाहन को ग्राम निलजीपथरा ओडिशा से बरामद कर जब्त किया गया. अन्य आरोपी सुखरू सतनामी के घर दबिश  दी गई जो नहीं मिला .आरोपी सम्पत भोई पिता करूण भोई उम्र 25 साल साकिन परसकोल थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 द्वारा अपने साथी सुखरू सतनामी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी सम्पत भोई को आज दिनांक 04.04.2023 के विधिवत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया.

  • Related Posts

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    CRIME; बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, झारखंड के लोग कर रहे थे खेती

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब सरगुजा के बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?