बस्तर के 100 से अधिक गांवों में पहली बार होगा मतदान; नहीं होगा नक्सलियों का खौफ

जगदलपुर, बस्तर के 100 से अधिक गांवों में पहली बार मतदान होगा। यहां मतदाता पहली बार अपने गांवाें में ही मतदान करेंगे। यहां नक्सलियों का खौफ नहीं बल्कि लोकतंत्र की मशाल जलेगी। इससे पहले ग्रामीणों को 15 से 20 किमी. दूर चलकर मतदान के लिए जाना होता था। चुनाव आयोग ने बस्तर क्षेत्र में 126 नए मतदान केंद्र बनाए हैं,वहीं संभाग में कुल 2,483 बूथों में मतदान प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए गांवों के नजदीक ही केंद्र बनाया गया है। बस्तर क्षेत्र के कांकेर, अंतागढ़, भानुप्रतापुर, सुकमा, कोंटा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, कोंडागांव आदि विधानसभा क्षेत्रों में नए बूथों में मतदाताओं को अपने गांवों में पहली बार वोट डालने का अनुभव मिलेगा। नक्सली हिंसा व अन्य खतरों के बीच मतदान दलों व मतदाताओं के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बस्तर क्षेत्र में एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात रहेंगे।

20 सीटों में 12 नक्सल प्रभावित सीट

पहले चरण की जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, वहां की 12 सीटें अति संवेदनशील हैं। नक्सली हिंसा के बाद भी यहां रिकार्ड मतदान हुआ है। निर्वाचन कार्यालय ने अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को अलग से चिन्हांकित किया है। कार्यालय के मुताबिक यहां ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

गांव में लगता था नक्सलियों का कैंप, अब बना बूथ

100 से अधिक गांवों में से एक चांदामेटा गांव में आजादी के 75 साल बाद पहली बार मतदान होना है। चांदामेटा भी लोकतंत्र के इस महासमर का साक्षी बनेगा। गांव के 25 से अधिक ग्रामीण पिछले कुछ वर्षों से नक्सली सहयोग के आरोप में जेल में सजा काट रहे थे। इनमें 25 में से 16 ग्रामीणों को निर्दोष साबित होने पर रिहा किया गया है। अन्य ग्रामीणों के साथ ये भी पहली बार मतदान करेंगे।

बस्तर संभाग में मतदान पर एक नजर

1. 650 गांव नक्सल प्रभाव से मुक्त

2. 2018 के चुनाव में 76.28 प्रतिशत मतदान, इस बार आंकड़े बढ़ने की संभावना।

3.नए मतदान केंद्रों के पास सीआरपीएफ के नए कैंप

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?