बिजली कंपनी के मीटर रीडर ठेका प्रथा समाप्त करने किया धरना प्रदर्शन;मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के मीटर रीडर कर्मचारियों ने पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणा अनुसार ठेका प्रथा बंद करने की मांग के लिए मीतेर सोनबेर के नेतृत्व में हजारों कर्मचारी नवा रायपुर तूता में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे जिन्हें पुलिस द्वारा रोक दिया गया।     

 कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, एवं अनियमित कर्मचारी महासंघ के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया है कि आंदोलनकारी मीटर रीडरो ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया है कि 2018 के चुनाव में आंदोलनकारियों के मंच में आकर इस बात की घोषणा की गई थी कि प्रदेश में ठेका प्रथा, प्लेसमेंट को बंद किया जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य है कि उनके चुनावी वादे को याद दिलाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है और आज भी पूर्ववर्ती सरकार की भांति ठेका प्रथा प्लेसमेंट निरंतर जारी है। इसकी कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने निंदा की है।

उन्होंने कहा है कि विद्युत मंडल 24 घंटे राज्य को धन अर्जित कर रही है। छत्तीसगढ़ में विद्युत का उत्पादन होता है। दूसरे राज्यों में विद्युत बेचे जा रहे हैं। किंतु उसके निचले स्तर के कर्मचारियों का शोषण निरंतर जारी है। विद्युत मंडल छत्तीसगढ़ को दूध देने वाली गाय समझने वाले राजनेताओं ने इससे लाभ अर्जित किया है। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल में धन अर्जित कर पूर्ववर्ती सरकार में श्री राजीव रंजन एमडी ने बिहार में न केवल चुनाव लड़ा बल्कि विधायक भी बने थे। ऐसी स्थिति में मीटर रीडरों को ठेका प्रथा समाप्त कर सीधे शासकीय राजकोषीय से भुगतान होना चाहिए। इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का लाभ भी होगा।

  • Related Posts

    SCHOOL; सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में अब शिक्षा का उजाला फिर से फैलने लगा है। सुकमा जिले में बंद पड़े स्कूलों को पुनः संचालित किया गया…

    MINING; मांड व मैनी नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 22 वाहन जब्त

    अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मांड एवं…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम