भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वालों की कार बरामद; 4 संदिग्ध हिरासत में

नईदिल्ली, सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला करने वाले 4 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही हमलावरों की कार भी बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत लेकर अब पूछताछ कर रही है और वहीं दूसरी ओर सहारनपुर के CMS डॉ. रतन पाल सिंह ने जानकारी दी है कि चंद्रशेखर की हालत ठीक है। हमने डिजिटल एक्स रे, अल्ट्रासाउंड कर लिया है। पेट के अंदर न कोई गोली है और न ही छर्रे है। घबराने की कोई बात नहीं है।

वहीं सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मेरी चंद्रशेखर आजाद साहब से बात हुई है। वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया है कि कल जांच के बाद उनके डिस्चार्ज होने की संभावना है। उन्होंने भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देवबंद पहुंचे थे चंद्रशेखर

गौरतलब है कि 28 जून को चंद्रशेखर सहारनपुर के देवबंद पहुंचे थे और यहां उनके काफिले पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोली चंद्रशेखर को छूकर निकल गई थी, जिससे वे घायल हो गए थे। चंद्रशेखर की कार पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं।

हरियाणा की कार में आए थे हमलावर

मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे। फायरिंग में चंद्रशेखर की कार के शीशे भी टूट गए हैं।हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का कहना है कि’मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसे अचानक हमला हो जाएगा।

चंद्रशेखर का जन्म 3 दिसंबर 1986 को सहारनपुर जिले के छुटमलपुर कस्बे में हुआ था। चंद्रशेखर आजाद पेशे से वकील और दलित-बहुजन अधिकार के लिए काम करने वाले नेता है। वे खुद को बाबा भीमराव अम्बेडकर का अनुयायी बताते हैं। टाइम पत्रिका ने फरवरी 2021 में चंद्रशेखर को 100 उभरते नेताओं की अपनी वार्षिक सूची में शामिल किया था।

  • Related Posts

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?