MIND; मरने से पहले हर कोई देखता है ये चीज ! नर्स ने किया खुलासा, बताया-सांत्‍वना देने आते हैं ऐसे लोग

नई दिल्ली, मौत के समय इंसान हमेशा सच बोलता है. लेकिन बहुत सारे लोग जानना चाहेंगे क‍ि आख‍िर मरते वक्‍त इंसान कैसा महसूस करता है? क्‍या सोचता है? उसके आख‍िरी शब्‍द क्‍या होते हैं? एक नर्स ने इसका खुलासा किया है. उन्‍होंने बताया क‍ि मरते वक्‍त ज्‍यादातर लोग कौन से शब्‍द बोलते हैं. क्‍या महसूस करते हैं? उन्‍हें क्‍या नजर आता है?

लॉस एंजिलिस की रहने वाली नर्स जूली मैकफ़ेडन ने नथिंग टू फियर के लेखक ने स्केप्टिक मेटाफिजिशियन के साथ पॉडकास्‍ट में इसके बारे में बात की. जूली ऐसे तमाम मरीजों के साथ रही हैं, ज‍िनकी कुछ ही पलों में मौत हो गई. उन्‍होंने लोगों को मरते हुए देखा है. जूली कहती हैं कि‍ वे मौत से नहीं डरतीं. लेकिन बहुत सारी चीजें ऐसी हैं, ज‍िनके बारे में लोगों को पता होना चाह‍िए, जो उन्‍हें बेहतर जीवन जीने में मदद करेंगे.

आमतौर पर हर शख्‍स के साथ होती ये चीज
जूली ने कहा, मृत्‍यु से पहले हर शख्‍स के साथ एक चीज होती है. मृत्‍यु से एक महीने पहले से वे ऐसे लोगों को देखना शुरू करते हैं, जो पहले ही मर चुके हैं. उन लोगों के बारे में बातें करते हैं. जब उनसे पूछा गया क‍ि क्‍या सच में ऐसा है क‍ि लोग मरने से पहले अपने मृत रिश्तेदारों को देखते हैं? जूली ने कहा, जी हां. इसे विजन‍िंंग कहा जाता है. जाहिर तौर पर यह उतना असामान्य नहीं है जितना आप सोचते हैं! हमेशा उनके पूर्वज ही उन्‍हें सांत्‍वना देने के ल‍िए आते हैं. ये सिर्फ उनके पर‍िवार को लोग होते हैं.

मैं तुम्हें जल्द ही लेने आ रहा हूं
नर्स ने कहा, कुछ लोग हमें बताते हैं क‍ि उनके पूर्वज पास आए थे. कह रहे थे क‍ि ‘मैं तुम्हें जल्द ही लेने आ रहा हूं, तुम्हें किसी भी चीज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ लोगों ने पालतू जानवर भी आते हैं, जो अपने साथ लेकर जाने की कोश‍िश करते हैं. ज्‍यादातर लोग इसका अनुभव करते हैं. टिकटॉक पर साझा किए गए पॉडकास्ट पर कई लोगों ने प्रत‍िक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, मेरी मां ने अपनी बहन और चाची को देखा और सुना. खास बात, उन्हें अकेलापन या डर महसूस नहीं हुआ. दूसरे ने लिखा, यह यह बहुत आरामदायक है. यह इतना डरावना नहीं है!

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी