MURDER; बासागुड़ा में अज्ञात हमलावरों ने 3 आदिवासियों को मौत के घाट उतारा

जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर जिले में सोमवार को दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों पर हमला किया । हमले में 2 ग्रामीण की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप घायल है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में किया जा रहा जहां तीसरे ग्रामीण कारम रमेश ने भी दम तोड़ दिया। जिन ग्रामीणों की मौत हुई है, उनके नाम चन्द्रिया मोडियम(25), अशोक भंडारी(24) और कारम रमेश(25) बताई गई है। सभी ग्रामीण युवक बासागुड़ा के कलार पारा के रहने वाले है।

दो ग्रामीण युवक की घटनास्थल पर मौत होने की जानकारी मिली है, एक ग्रामीण युवक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से हमला किया है। तीनों ग्रामीणों का शव बासागुड़ा थाना लाया गया है। जानकारी अनुसार इन ग्रामीणों का पोस्टमार्टम आवापल्ली में किया जायेगा।

घटनास्थल 5-6 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि बाजार पारा के समीप होली खेलने के समय अज्ञात लोगों ने हमला किया। बासागुड़ा थानाक्षेत्र की घटना। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार बासागुड़ा के पुसबाका रास्ते में तीन ग्रामीण की हत्या हुई। इस घटना के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सली घटना पर पुष्टि नहीं की गई।

रविवार रात में डीआरजी जवान पर नक्सलियों ने किया था हमला

होली के त्योहार के एक दिन पहले नक्सलियों के स्माल एक्शन टीम ने अटल आवास बीजापुर में एक डीआरजी का जवान दीपक दुर्गम पर गोली चलाई थी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिला अस्पताल में उपचार बाद जवान को बीजापुर से ही रात में हैलीकॉप्टर द्वारा रायपुर रेफर किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……