महाकlल मंदिर के गर्भगृह में बैग लेकर पहुंची अभिनेता गोविंदा की पत्नी; दो गार्ड हटाए गए

उज्जैन, ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बैग लेकर गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर के नियमानुसार गर्भगृह में बैग, झोला, पालीथिन आदि वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध है।

मामले में मंदिर प्रशासन ने बुधवार को पं.रमण त्रिवेदी और गर्भगृह निरीक्षक शुभम को नोटिस जारी किया है। वहीं दो निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाया गया है। नियमों का पालन कराने के लिए मंदिर समिति ने गर्भगृह व नंदी हाल निरीक्षक की नियुक्ति कर रखी है। कोई भी प्रतिबंधित वस्तुएं भीतर न जाएं, इसके लिए विभिन्न द्वारों पर गार्ड तैनात रहते हैं।

सोमवार को फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बैग लेकर न सिर्फ गर्भगृह में पहुंची, बल्की पूजन के दौरान कंधे पर बैग टांगे खड़ी रहीं। वहां उन्हें पं.रमण त्रिवेदी ने उन्हें पूजन कराया। सुनीता आहूजा के मंदिर आने से लेकर गर्भगृह में पूजन करने तक किसी भी गार्ड, कर्मचारी यहां तक की पं.रमण त्रिवेदी ने भी उन्हें नियमों की जानकारी नहीं दी।

पुजारी को नोटिस जारी करेंगे, कर्मचारी पर कार्रवाई होगी

मंदिर की परंपरा, मर्यादा व पवित्रा का ध्यान रखने का सबसे अधिक दाईत्व पुजारी,पुरोहितों का है। कर्मचारी भी समान रूप से दोषी हैं। मैंने वीडियो फुटेज देखे हैं, उसके अनुसार पं.रमण त्रिवेदी को नोटिस जारी होगा। कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां