महादेव एप; कोर्ट में 14 के खिलाफ चालान पेश,सौरभ ने आनलाइन सट्टा से की 6 हजार करोड़ की कमाई

रायपुर, महादेव एप आनलाइन सट्टे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपी बनाए गए एप संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल की अनुमानित आय 6,000 करोड़ रुपये होने का आंकलन किया गया है। ईडी ने इस मामले में आरोपी बनाए गए एप के संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र (चालान) पेश किया। 8,887 पन्नों के इस अभियोग पत्र में ये भी बताया गया कि इस केस में आरोपियों की 41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि आरोपियों में न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में पिछले करीब दो महीने से बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा,सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी के साथ ही फरार सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विकास छाबड़िया, विशाल आहूजा, नीरज आहूजा, सृजन एसोसिएट के संचालक पूनाराम वर्मा और शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी के साथ पृथक से पूनाराम और शिवकुमार वर्मा के नाम शामिल है। बता दें कि ईडी ने महादेव एप सट्टेबाजी में मनी लांड्रिंग का राजफाश किया था। उसके बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ईडी ने 12 आरोपियोंं की 68 संपत्तियों की मांगी जानकारी

महादेव एप सट्टेबाजी के करोड़ों रुपये प्रापर्टी में निवेश करने की आशंका पर ईडी के अधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय के जिला पंजीयक से जेल में बंद हवाला कारोबारी सुनील और अनिल दम्मानी के साथ निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, रूप कुमार वर्मा समेत 12 लोगों की 68 संपत्तियों की जानकारी मांगी है।

जानकारी के मुताबिक ईडी की जांच में साफ हुआ है कि महादेव एप सट्टेबाजी के खेल में करोड़ों बटोरने वाले आरोपियों ने रायपुर समेत अभनपुर, मंदिर हसौद, नवा रायपुर, आरंग, बिरगांव, बिलासपुर रोड के आसपास के क्षेत्रों में कई जमीन, मकान खरीदे हैं। ईडी के अधिकारियों ने जिला पंजीयक को पत्र लिखकर जल्द से जल्द पूरी संपत्तियों के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT;अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    नारायणपुर,  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर…

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?