मानसून से पहले एमपी समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; छत्तीसगढ में लू चलने के आसार

नईदिल्ली, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भले ही गुजर गया हो, लेकिन गुजरात और राजस्थान में इसका असर अभी भी नजर आ रहा है। ताजा खबर यह है कि आईएमडी ने 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जिन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है उनमें गुजरात और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश भी शामिल है। तीनों राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बारिश होगी। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और मेघालय में भी अगले 2 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी और 3 दिनों के बाद धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

आज भी देश के कई हिस्सों में भीषण लू का कहर जारी रहने वाला है।आईएमडी ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन के कुछ हिस्सों में गंभीर लू (Heat Wave) के हालात बनने की संभावना जताई है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की उम्मीद है। लू को लेकर आईएमडी ने इल राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज रात भी गर्म रहने की संभावना है।}

दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की ताजा बुलेटिन के अनुसार, 18 जून और 19 जून को तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी, जबकि केरल में 18 जून से 21 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। 19 जून से 21 जून तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

इसी तरह भविष्यवाणी है कि मेघालय में 18 जून से 19 जून तक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    WAR; 12वें दिन में पहुंचा युद्ध, 140 अमेरिकी सैनिकों को मारने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में ईरान, हॉर्मुज घेरकर बैठा

     तेहरान, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया. रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की…

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?