मोदी के नौ वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने पूछे नौ सवाल; प्रमोद तिवारी बोले-पीएम को अपनी फोटो फ्रेम में किसी और का नाम पसंद नहीं

रायपुर, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा। रायपुर पहुंचे तिवारी ने प्रेस वार्ता ली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को अपनी फोटो फ्रेम में किसी और का नाम पसंद नहीं। पीएम आत्ममुग्धता का शिकार हो गए है। उन्होंने संसद भवन का पीएम के हाथों उद्घाटन होने पर इसे बाबा साहब अंबेडकर का अपमान एवं आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान बताया है। एक सवाल के जवाब में श्री तिवारी ने कहा कि संसद भवन के उद्घाटन में विपक्ष न भागीदार होगा और नही साझीदार होगा ।

उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार जीत नही पाएगी,क्योकि कर्नाटक से इसकी शुरुवात हो चुकी है। इसलिए 2024 के आमचुनाव में भाजपा 100 सीटों में सिमट जाएगी। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पर 9 सवाल भी पूछे है। साथ ही यह भी कहा कि सार्वजिक संपत्ति बेचना देश हित में नहीं है।

तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाजों की तारीफ की और दावा किया कि छत्तीसगढ़ समेत देश के राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।

देश के 140 करोड़ जनता का चेहरा मायूस और उदास

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल को देश की 140 करोड़ जनता के लिए नाकामी, लाचारी और बेबसी भरा है। रिजर्व बैंक के रिजर्व फंड से 1 लाख 76 हजार करोड़ रू. निकाल लिया गया। 28 लाख करोड़ की कीमत की संपत्तियों को मात्र 60,000 लाख करोड़ रू. में बेच दिया गया। कांग्रेस शासनकाल में बनी सरकारी उपक्रमों कल कारखाना, हवाई अड्डा, विमानन कंपनी, रेलवे स्टेशन, ट्रेन, स्टेडियम, लालकिला सहित देश की ऐतिहासिक धरोहरों को अपने चंद पूंजीपति मित्रों को कौड़ी के दाम बेचने के अलावा इनके द्वारा कोई काम नहीं किया गया। आखिर भाजपा किस बात का जश्न मना रही है, जब देश के 140 करोड़ जनता का चेहरा मायूस और उदास लग रहा है। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठनों के अलावा किसी और को समझ नहीं आ रहा है। हकीकत यह है कि 9 साल के कार्यकाल में सिर्फ दो लोगों को छोड़कर 140 करोड़ जनता को भारी भरकम टैक्स अनियंत्रित महंगाई, बेरोजगार और भागमभाग के अलावा कुछ भी नहीं मिला

  • Related Posts

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?