रणदीप सिंह सुरजेवाला होंगे मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी; जेपी अग्रवाल को हटाया

भोपाल, मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ा बदलाव करते हुए मध्‍य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बदल दिया। पार्टी महासचिव जेपी अग्रवाल को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त करने के साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला को वर्तमान दायित्व के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पहले ही मध्य प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया जा चुका है।

नियुक्तियों को स्थगित कर दिया था

सूत्रों के अनुसार जेपी अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के बीच सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हुई विवाद में उन्होंने नियुक्तियों को स्थगित कर दिया था पर बाद में कमल नाथ ने अध्यक्ष नियुक्त कर दिए और फिर पार्टी ने उनके आदेश जारी किए।

कार्यक्रमों को लेकर भी मतांतर

इसी तरह कार्यक्रमों को लेकर भी मतांतर थे। यही कारण है कि वे कुछ समय से सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आ रहे थे। जबकि, चुनाव के समय प्रदेश प्रभारी की बड़ी भूमिका होती है। पिछले दिनों कमल नाथ ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी और फिर प्रभारी बदलने का निर्णय लिया गया।

राहुल गांधी के विश्‍वस्‍त हैं सुरेजवाला

सुरजेवाला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विश्वस्त हैं। यही कारण है कि उन्हें पहले ही प्रदेश का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया जा चुका है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि वे अब चुनाव तक मध्य प्रदेश में ही अधिक समय देंगे।

भाजपा को वोट देने वाले और समर्थकों को बताया था राक्षस

सुरजेवाला पिछले दिनों हरियाणा के कैथल में दिए एक बयान को लेकर भाजपा के निशाने पर आए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा को वोट देने वाले और समर्थक राक्षस हैं और मैं इन्हें श्राप देता हूं। इसको लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की मानसिकता सामने आ गई है। जो करोड़ों-करोड़ लोग भाजपा को वोट देते हैं या समर्थन करते हैं, कांग्रेस ने उनका अपमान किया है और वे ही जवाब भी देंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां