राजनीति; सेलजा बोलीं-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए लोगों को मिलेगा मौका, निगम-मंडलों के अध्यक्षों का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ में निगम आयोगों के अध्यक्षों को दोबारा रिपीट नहीं किया जाएगा। कांग्रेस भवन में सेलजा कुमारी पदाधिकारियों की बैठक ले रही हैं। इसमें कई ऐसे पदाधिकारी पहुंच रहे हैं, जो निगम-मंडल में अध्यक्ष के पद पर हैं। वे उनसे रिन्यूअल की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अंदरखाने से खबर है कि कुमारी सेलजा ने स्पष्ट कर दिया है कि नए लोगों को मौका मिलेगा।

चुनाव के लिए अब तीन चार महीने का समय ही बच गया है। ऐसे में अब टिकट की दावेदारी करने वाले बहुत से पदाधिकारियों ने बड़े नेताओं के चक्कर काटना शुरू कर दिया है। इनमें वर्तमान विधायक और निगम मंडल के अध्यक्ष भी शामिल हैं। कई बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष चाहते हैं कि उनका एक्सटेंशन किया जाए। ये फरियाद लेकर वे कुमारी सेलजा से मिलने भी पहुंचे। लेकिन अंदरखाने से खबर है कि उन लोगों को उन्होंने दो टूक कह दिया है- आपको मौका मिल चुका, बचे समय में दूसरों को मौका मिलेगा।

ऐसे तकरीबन 35 लोग हैं, जिनका कार्यकाल खत्म होने वाला है या हो गया है। इन लोगों की जगह अब चार-पांच महीने दूसरे कांग्रेसियों को मौका मिलेगा। इससे कई असंतुष्ट नेताओं को संतुष्ट करने का प्रयास होगा। नवंबर में चुनाव होने हैं, दिसंबर में रिजल्ट आएगा। इस तरह पांच महीने तक तो नए लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार रिपीट हुई, तो कार्यकाल आगे चलता रहेगा।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां