रामायण महोत्सव; इन देशों का आना लगभग तय, बीजेपी अध्यक्ष साव ने कहा- निमंत्रण मिला तो करेंगे विचार

रायपुर, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में विदेशी प्रतिभागियों से बातचीत का सिलसिला लगातार जारी है। संस्कृति विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इंडोनेशिया, कंबोडिया, नेपाल और थाईलैंड से प्रस्तुति के लिए टीमों का आना लगभग तय है। इसके साथ ही मलेशिया सहित अन्य देशों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। रायगढ़ में एक से तीन जून तक होने वाले रामायण महोत्सव के लिए राज्य सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक देशभर में यह अपने आप में अनूठा आयोजन है। इस कार्यक्रम के जरिए छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर रोशन होगा साथ ही श्रीराम वनगमन पथ प्रोजेक्ट की प्रसिद्धि भी विदेश तक पहुंचेगी। आयोजन में शामिल होने के लिए अन्य राज्यों को आमंत्रण भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि एक से तीन जून तक रामायण मंडलियों की प्रस्तुति के साथ ही देशभर से प्रख्यात गायक और कलाकार रायगढ़ के मंच पर प्रस्तुति देंगे।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि रामायण महोत्सव का निमंत्रण मिलेगा तो विचार करेंगे। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में क्या वे जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि रामायण महोत्सव का निमंत्रण मिलेगा तो इस पर विचार करेंगे। राम के हर कार्यक्रम में हमें आस्था है।

सार्वजनिक कार्यक्रम हैं, फिर भी दो कार्ड भेजेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के बयान का व्यंग्यात्मक अंदाजा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आमंत्रण तो सभी को जाता है। वह शासकीय कार्यक्रम हैं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अतिरिक्त चाहते हैं तो उनको दो कार्ड भेज देंगे।

4850 मानस मंडलियों को मिली 2.43 करोड रुपये की प्रोत्साहन राशि

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत चयनित 4850 रामायण मानस मंडलियों को दो करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। विगत दो वर्षों से राज्य स्तरीय रामायण मंडली मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजयी दल के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की इस पहल से प्राचीन संस्कृति को पुन: स्थापित करने में सफलता हासिल की गई है। रामायण मंडली के बीच मानस प्रतियोगिता बजट प्रदेश के रामायण मंडलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने का भी अवसर मिला।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व