1555 अनाधिकृत निर्माण कार्यों का नियमितीकरण;अब तक 5811 निर्माण नियमित

रायपुर, कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे ने आज रायपुर जिले के अनाधिकृत विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने प्राप्त नियमितीकरण के सभी प्रकरणों पर जमीन के दस्तावेजों का सूक्ष्मता से जांच कर अनुशंसा सहित प्राधिकृत अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और अनुविभागीय अधिकारी को नियमितिकरण की कार्यवाही समय-सीमा में करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से जोन के सभी वार्डों के कमर्शियल एवं आवासीय प्रॉपर्टी की जानकारी लेकर नियमितीकरण के संबंध में नोटिस देने की बात भी कही।

    उन्होंने आज नगर निगम रायपुर के निःशुल्क आवासीय प्रकरण के 591, शास्ति शुल्क सहित 411 और सभी गैर आवासीय के 423 इस तरह कुल 1425 प्रकरणों का अनुमोदन किया। ज्ञात हो रायपुर नगर निगम में अब तक 05 हजार 841 अनाधिकृत तरीके से बनाएं गये भवन या भाग का नियमितिकरण किया जा चुका है।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई आज की बैठक में रायपुर नगर-निगम क्षेत्र के अलावा बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 104 प्रकरणों के साथ नगर निवेश क्षेत्रों में 20, तिल्दा और आरंग क्षेत्र में 03- 03 अनाधिकृत निर्माणों को नियमित करने का अनुमोदन किया गया।

  बैठक में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास के नियमितिकरण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरणों पर विचार करते हुए नियमितिकरण की मंजूरी दी गई। आज बैठक में नगर-निगम रायपुर के जोन एक में 173, जोन दो में 74, जोन तीन में 162, जोन चार में 64, जोन पांच में 134, जोन छह में 187, जोन सात में 81, जोन आठ में 151, जोन नौ में 194 तथा जोन दस में 205 प्रकरणों में अनाधिकृत निर्माण को नियमित करने का अनुमोदन किया गया। इसी तरह बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के 105 प्रकरणों में निःशुल्क के 39, सशुल्क के 34 और गैर आवासीय के 27 प्रकरणों को नियमित करने का अनुमोदन किया गया।

  • Related Posts

    CGBSE; 10वीं में संध्या नायक और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर

     रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए।…

    SUSPEND;विवादित प्रश्न में राम नाम शामिल करने पर महासमुंद डीईओ निलंबित, बड़ी वित्तीय गड़बड़ी उजागर

    महासमुंद, राज्य के महासमुंद जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…