विधानसभा चुनाव; दरें तो तय कर दी लेकिन कैसे पता चलेगा कि कार्यकर्ता ने फुल चाय पी है या आधी

रायपुर, प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने 450 से ज्यादा सामग्रियों की दरें तो तय कर दीं लेकिन इनका सही तरीके से पालन हो इसके लिए कोई व्यवस्था ही नहीं की। चुनाव आयोग ने फुल चाय (पूरा गिलास) के 10 रुपये और कट (आधा) के पांच रुपये तो निश्चित कर दिए लेकिन इस बात की कोई व्यवस्था है ही नहीं है जो यह पता लगा सके कि कार्यकर्ता ने फुल चाय पी है या कट।

ऐसे में निर्वाचन आयोग के सामने प्रत्याशी द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा करने के अलावा कोई और रास्ता है ही नहीं। सिर्फ चाय ही नहीं ऐसी गफलत आधे से ज्यादा सामग्रियों के साथ है। ऐसी स्थिति में  निर्वाचन आयोग प्रत्याशियों के चुनाव खर्च को कितना नियंत्रित कर सकेगा यह कहना मुश्किल है।

आयोग ने कहा है कि कपड़े के बैनर का प्रति मीटर 20 रुपये जुड़ेगा, लेकिन यह नहीं बताया कि प्रत्याशी को न्यूनतम कितने बैनर लगाने होंगे। या इसकी अधिकतम सीमा क्या होगी। यानी कितने बैनर लगे इसकी सही गितनी के बजाय आयोग को प्रत्याशी द्वारा बताई गई बातों पर विश्वास करना होगा। लगभग यही स्थिति पोस्टर, पंपलेट्स को लेकर भी रहेगी। इन सामग्रियों में भी आयोग की मजबूरी रहेगी कि वह  प्रत्याशियों द्वारा दी गई जानकारी को ही सही माने।

एक-जगह से दूसरी जगह जाते हैं झंडे-बैनर

एक खास बात यह भी है कि प्रचार के दौरान कई बार झंडे-बैनर एक स्थान से निकालकर दूसरी जगह लगाना होते हैं। आयोग द्वारा जारी दरों में इस स्थिति का कोई उल्लेख ही नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे में झंडे-बैनर को दो जगह जोड़ा जाएगा या एक जगह। दोनों ही स्थिति में गड़बड़ी की आशंका रहेगी। दोनों जगह जोड़े जाने पर यह गड़बड़ी आयोग की तरफ से होगी तो एक जगह जोड़े जाने पर प्रत्याशी की ओर से।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई