विधानसभा चुनाव; सवा सात लाख मतदाता पहली बार करेंगे मतदान;रायपुर उत्तर में हैं सबसे अधिक तृतीय लिंग के मतदाता 

*80 वर्ष से अधिक तथा दिव्यांग 6447 मतदाताओं ने दिखाई डाक मतपत्र में रूचि*

रायपुर, राज्य में दो चरणों में हो रहे विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रदेश के 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों ही चरणों में पुरूष मतदाताओं की तुलना में  महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। पुरुष तथा महिला मतदाताओं के साथ ही तृतीय लिंग ( ट्रांसजेंडर) के 753 मतदाता विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में रायपुर शहर उत्तर में सबसे अधिक 96 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इसी प्रकार रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों रायपुर शहर उत्तर, रायपुर शहर पश्चिम, रायपुर शहर दक्षिण और रायपुर ग्रामीण को मिलाकर कुल 275 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

  विधानसभा निर्वाचन 2023 में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 29 हजार 267 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि कुल 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाताओं में  1 करोड़ 1 लाख 35 हजार 561 पुरूष तथा 1करोड़ 2 लाख 56 हजार 846 महिला मतदाता हैं। प्रदेश के 2,457 ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने अपने जीवन के सौ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और लोकतंत्र के पर्व की शुरूआत से अब तक के साक्षी हैं। 

आयोग ने 80 वर्ष के अधिक उम्र तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर बैठे ही डाक मतपत्र द्वारा मतदान की सुविधा प्रदान की है, जिसका लाभ उठाते हुए 6447 वृद्धि और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक से मत देने का निर्णय लिया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 में 19 हजार 907 सेवा मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रवासी भारतीय मतदाताओं की संख्या 17 है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; आयुष्मान कार्ड के मुद्दे पर सदन में घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने उठाए सवाल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं मिलने और बड़े अस्पतालों में योजना की सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी…

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?