विधायक प्रतिनिधि बताकर धौंस दिखाने वाले को SI ने जड़ा तमाचा; विधायक को जाना पड़ा थाना

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक बार के आधी रात तक खुले रहने पर पहुंची पुलिस और एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। इस बीच खुद को सरगुजा के आदिवासी विधायक का प्रतिनिधि बताने वाला युवक धौंस दिखाने लगा। तब एक एसआई ने उसे थप्पड़ जड द‍िया. इसके बाद बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना पहुंचकर हंगामा मचाने लगे। पुलिस अफसरों की समझाइश और खुद विधायक के थाने पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि किसी भी पक्ष से थाने में शिकायत नहीं की गई है।

दरअसल, पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र के वीआईपी रोड का है। यहां एक बार शनिवार रात करीब 12 बजे के बाद भी खुला हुआ था, तब पुलिस की पैट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के जवानों ने बार मैनेजर से बार बंद नहीं कराने का कारण पूछा, तब उसने बताया कि अंदर कुछ लड़के शराब पी रहे हैं और वे जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस की टीम बार के अंदर पहुंची और युवकों को जल्दी जाने की बात कहने लगे। इस पर युवकों ने बताया कि वे एनएसयूआई कार्यकर्ता हैं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच एक युवक सामने आया और कहने लगा कि वह सरगुजा के वरिष्ठ आदिवासी विधायक का प्रतिनिधि है। वह पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ने लगा। पुलिसकर्मियों की समझाइश देने पर भी वह हुज्जतबाजी करने लगा, तब एक एसआई ने उसे थप्पड़ मार दिया।

बताया जा रहा है कि आधी रात को बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता तेलीबांधा थाने पहुंच गए।वहां एक बार फिर से विवाद होने लगा। पुलिस अफसर भी थाने पहुंच गए। वे समझाइश देते रहे। कार्यकर्ता एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अंतत: आधी रात एमएलए काे भी थाने जाना पड़ा, जहां उन्होंने सभी को शांत कराया।

बार में मारपीट से पुलिस का इंकार

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बार में किसी के साथ मारपीट या बदसलूकी करने की बात से साफ इनकार किया।उनका कहना था कि वीआईपी रोड पर देर रात कुछ लोगों की जमावड़ा होने की वजह से याताॉात जाम होने की सूचना मिलने पर मौके पर पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची थी।सड़क जाम करने वालों को थाने बुलाया गया तो उन लोगों ने अपने साथियों को थाने बुला लिया। थाने के बाहर छात्र नेताओं के धरने पर बैठने की बात से उन्होंने इनकार किया है।

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम