विश्व आदिवासी दिवस; सीएम बघेल बस्तर और सरगुजा जिले को देंगे 1000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 

0 जगदलपुर में 674.20 करोड़ रूपए की लागत के 2580 कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन, सरगुजा जिले के सीतापुर के कार्यक्रम में 333.35 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के 2848 कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 8 अगस्त को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगें तथा 9 अगस्त को जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 674 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 2580 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को 333 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत के 268 कार्यों की सौगात देंगे। 

मुख्यमंत्री जगदलपुर में 523 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 2118 कार्यों का  भूमिपूजन तथा 150.32 करोड़ रूपए की लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह सरगुजा जिले के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 142 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत के 135 कार्यों का लोकार्पण तथा 190 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 133 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इन दोनों ही कार्यक्रमों में राज्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री का वितरण भी करेंगे।  मुख्यमंत्री 8 अगस्त को जगदलपुर पहुंचने के बाद वहां महारानी अस्पताल में निर्मित अंबक नेत्र चिकित्सालय और दलपत सागर के समीप सेहत बाजार (मिलेट्स कैफे) का लोकार्पण करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां