विश्व हाथी दिवस; गज गौरव राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ से वनरक्षक दीपक शर्मा एवं गजयात्रा टीम

रायपुर, विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त के अवसर पर भुवनेश्वर ओडिशा में देशव्यापी  समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उड़ीसा प्रदीप कुमार अमत द्वारा सामान्य वनमंडल महासमुंद में पदस्थ वन रक्षक दीपक शर्मा एवं गजयात्रा की टीम को गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष यह सम्मान लेने वाले दीपक शर्मा अकेले वन रक्षक हैं। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस उपलब्धि के लिए श्री दीपक शर्मा तथा छत्तीसगढ़ की गज यात्रा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|

देशव्यापी अवार्ड में महासमुंद जिले से नाम का चयन होना गर्व का विषय है। वनमण्डल अधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि मानव हांथी द्वंद को रोकने के लिए गजयात्रा का शुभारंभ 08 अक्टूबर 2021 को किया गया। गजयात्रा के माध्यम से प्रतिदिन 3 चरणों में ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों को बता कर जागरूक किया जा रहा है,अब तक लगभग 70 हजार लोगों को गजयात्रा के माध्यम से जागरूक किया जा चुका है।जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्र सिरपुर व  हाथी विचरण क्षेत्र मोहन्दी, अरण्ड, बागबाहरा, कोमा, कोना, बकमा, खट्टी,तुमगाव  में फिलहाल हाथियों की आमद  कुछ कम हुई है। इससे पहले क्षेत्र में हाथी की दस्तक होते ही गांव सुना पड़ जाता था। लोग हाथी को भगाने तरह तरह के उपाय करते थे।आतिशबाजी, मिर्च,मशाल जलाकर हाथियों को भगाया जाता था यह सब देखते हुए गजयात्रा कार्यक्रम शुरू की गई। 

वनरक्षक दीपक ने टीम के साथ गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर प्रोजेक्टर में फिल्म दिखाकर एवं लोगो से चर्चा कर ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार एवं सुरक्षा के उपायों को समझाया है। गजयात्रा की टीम द्वारा ग्रामीणों को उनकी सामान्य भाषा एवं शैली में गीतों और कहानियों के माध्यम से हाथियों के प्रति संवेदनशील बनाने का सफल प्रयास किया है जिससे हिंसा घटी है एवं जन घायल, जन हानि की घटनाएं शून्य हुई है। गजयात्रा के सराहनीय कार्य के लिए दीपक शर्मा एवं टीम को राष्ट्रीय स्तर पर गज गौरव अवार्ड से नवाजा है और अकेला महासमुंद वनमंडल अखिल भारतीय गज गौरव अवार्ड के लिये सम्मानित हुआ है। 

वन रक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि गजयात्रा में मेरे साथ टीम के रूप में कमल नारायण यादव, भूपेंद्र दास, विवेकानंद क्षेत्रपाल, अमित दीवान, रंगवीर टंडन, भुवन साहू ने कदम से कदम मिलाकर गजयात्रा को सफल बनाया है।  प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी छत्तीसगढ़ सुधीर अग्रवाल भी उक्त देशव्यापी समारोह में शामिल हुए तथा गजयात्रा टीम का उत्साह वर्धन हेतु भुवनेश्वर उड़ीसा में उपस्थित रहे। दीपक शर्मा , कमल नारायण यादव , विवेकानंद क्षेत्रपाल, अमित कुमार दीवान गज गौरव अवार्ड भुवनेश्वर उड़ीसा में प्राप्त किए हैं।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    WORKSHOP; वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

    0 “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा “विजन 2030″ छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां