शराब घोटाला; कोर्ट में कारोबारी अनवर ढेबर ने जज के सामने कहा- ED कर रही प्रताड़ित, खुदकुशी कर लूंगा

रायपुर , छत्तीगसढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कारोबारी अनवर ढेबर को आज कोर्ट में पेश किया। बता दें चार दिन की रिमांड के बाद अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही नीतिश पुरोहित को भी पेश किया गया है। नीतिश पुरोहित होटल कारोबारी है। बताया जा रहा है कि वह वह हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शनिवार को कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।

शराब घोटाले के मामले में हिरासत में लिए गए कारोबारी और महापौर के भाई अनवर ढेबर ने ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अनवर ढेबर को आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। जज के सामने अनवर ढेबर ने कहा कि ईडी उन्हें प्रताड़ित कर रही है और सीएम व उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया है। अगर ऐसा चलता रहा तो मैं खुदकुशी कर लूंगा। अनवर ढेबर ने जज के सामने ख़ुदकुशी करने की चेतावनी दी है और कहा कि इसके लिए ईडी जिम्मेदार होगी। गिरफ्तार किए गए होटल कारोबारी नितेश पुरोहित की कोर्ट में तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद कोर्ट ने ईडी को एम्स अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।

कोर्ट पहुंची महिलाएं

ईडी की रिमांड अवधी पूरी होने के बाद आज अनवर ढेबर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने की खबर फैलती ही बड़ी संख्या में महिलाएं व उनके समर्थक कोर्ट पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने भारी संख्या में कोर्ट परिसर में बदल लगा दिए। पांचवी मंजिला में स्पेशल कोर्ट है। ऐसे में पुलिस ने मीडियाकर्मियों को पांचवी मंजिल जाने से रोक दिया था।

  • Related Posts

    HC;सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त, अनुकंपा नियुक्ति मामले में सही जानकारी नहीं देने पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी सीआईडीसी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले…

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?