शराब समेत असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों को एकजुट करने में जुटे खौली के युवा मोर्चा खोलेंगे

रायपुर, ग्रामीण व्यवस्था चरमराने की वजह से मुट्ठी भर विध्नसतोषी तत्वों द्वारा ग्रामीणों को चुनौती देते हुये सरेआम असामाजिक गतिविधियां चला माहौल खराब करने से आक्रोशित खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खौली के युवाओं ने ग्रामीणों को एकजुट करने का प्रयास शुरु कर दिया है । घर – घर घूम  ग्रामवासियों से आपसी मतभेद भूल ग्रामहित में एकजुट होने के उनके मनुहार को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है जिसके चलते वे आसन्न 13 अक्टूबर को ग्रामवासियों की एक बैठक आहूत कर सामूहिक आशीर्वाद लेने की तैय्यारी में जुटे हैं । इधर खौली में व्याप्त  अघोषित भट्ठी के माहौल की वजह से आसपास के ग्रामों का माहौल दूषित होने की शिकायत पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने थाना प्रभारी के के के कुशवाहा से प्रत्यक्ष मुलाकात न हो पाने की वजह से व्हाट्स ऐप के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर ठोस प्रभावी कार्यवाही का आग्रह किया है ।

    ज्ञातव्य हो कि कुछ समय पूर्व तक अपने कसे हुये ग्रामीण व्यवस्था के लिये मशहूर ग्राम खौली की व्यवस्था आपसी खींचतान की वजह से चरमरा गया है जिसकी फायदा ग्राम के विध्नसतोषी तत्व असमाजिक गतिविधियों में लिप्त हो उठा रहे हैं । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मुट्ठी भर इन तत्वों ने न केवल ग्राम में अघोषित भट्ठी का‌ माहौल बना रखा है वरन् एक ने तो शराब के साथ साथ गांजा बेचना भी शुरू कर दिया है ।  नहर पार व उसके नीचे  , अंबेडकर चौक , तालाब के पास , खौली से चंदखुरी फार्म मुख्य सड़क मार्ग पर खौली के पेट्रोल पंप के पास इनका अड्डा रहता है , इसके सिवा ये तत्व मोबाइल संपर्क से भी पियक्कड़ों को शराब उपलब्ध कराते हैं । अवैध शराब बिक्री पर काफी हद तक अंकुश लगा चुके आसपास के ग्रामों के पियक्कड़ों का भी मजमा यहां लगता है । इसकी वजह से ग्राम का माहौल काफी दूषित रहता है और सभ्य नागरिकों , महिलाओं व नौनिहालों का राह चलना भी दूभर हो चला है ।

दिनों-दिन  ग्राम  के  बिगड़ते  माहौल व बड़े बुजुर्गो  की उदासीनता से आक्रोशित ग्राम के युवाओं ने एकजुट हो इसके खिलाफ शंखनाद करने का निर्णय ले ग्राम में घर घर जा बड़े बुजुर्गो से आशीर्वाद लेने के साथ साथ ग्रामहित में बीती बातों को बिसार एकजुट होने का भी आग्रह कर रहे हैं और उनके इस अभियान को व्यापक समर्थन भी मिल रहा है । युवा तेजस्वी चंद्राकर , चंद्र शेखर सेन , पुलकित चंद्राकर , सिद्धार्थ पाटकर , ऋषभ चंद्राकर , विवेक चंद्राकर , नीतीश चंद्राकर , कौशल सेन , ऋषभ यादव , डेमन चंद्राकर , दीपक साहू , टीकम चंद्राकर , कैलाश दीवान , गोलू , भारती    , सागर धीवर , सन्नी , दिव्यकांत , लक्की , लुभाष , अंशु , नीरज , हर्ष , गौरव , गजेन्द्र , अर्थव व कृष्णकांत साहू आदि इस संपर्क अभियान मे महती भूमिका निबाह रहे हैं और मिल रहे समर्थन के चलते बैठक बुलाने की तैय्यारी में जुटे हैं । इधर खौली में चल रहे अघोषित भट्ठी की वजह से अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगा चुके आसपास के खरोरा थाना क्षेत्र के‌ ग्राम बुडेनी , सोनभट्ठा व मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के‌ ग्राम कठिया , अमेरी , सकरी , टेकारी आदि का माहौल खराब होने की शिकायत पर श्री शर्मा ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप इस पर रोक लगाने पुख्ता व्यवस्था का आग्रह किया है ।

पुलिसिया दबिश में खौली का कोचिया गौतम 39 पौव्वा के साथ सपड़ाया , जेल दाखिल

ग्राम खौली में अघोषित भट्ठी चलने की शिकायत पर थाना प्रभारी के  के कुशवाहा के निर्देश पर सक्रिय हुये थाना अमला ने दबिश दे पूर्व में कई बार शराब बेचते पकड़े जा चुके गौतम चंद्राकर को एक बार फिर ट्रायसिकल में शराब ले बेचते रंगे हाथ सपड़ाया । उसके पास से 39 पौव्वा शराब जप्त कर उसे आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर ट्रायसिकल को जप्त कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपी को कल शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया गया ।

 ‌‌ज्ञातव्य हो कि ग्राम खौली में अघोषित भट्ठी चलने व ग्राम का माहौल अशांत होने से आक्रोशित युवाओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है । इधर खौली में अवैध शराब बिक्री की वजह से आसपास के ग्राम बुडेनी , सोनभट्ठा , कठिया , अमेरी व टेकारी आदि के ग्रामों का माहौल अशांत होने की शिकायत बीते 11 अक्टूबर को क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने थाना प्रभारी श्री कुशवाहा से व्हाट्स ऐप के माध्यम से ज्ञापन भेज की थी । थाना प्रभारी के निर्देश पर सक्रिय अमला ने मुखबिरो को सक्रिय किया था । बीते 12 अक्टूबर को मुखबिर ने ग्राम के तालाब के पास गौतम द्वारा ट्रायसिकल में शराब रख बेचने की जानकारी दी । सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुर्रे आरक्षक संदीप सिंह व केशव राठौर के पेट्रोलिंग टीम के साथ पहुंच आरोपी को ट्रायसिकल नंबर सी जी 04 पी एफ 7595 में शराब रख बेचते रंगे हाथ पकड़ा ।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां