श्री जगन्नाथ मंदिर से रवाना हुआ महाप्रभु के रथ का पहिया, होंगे दिव्य दर्शन

रायपुर, राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से रविवार की सुबह श्री जगन्नाथ पुरी धाम से प्राप्त महाप्रभु के रथ का पहिया भक्तजनों के दिव्य दर्शन के लिए रवाना हो चुका है। एक दिन पहले ही श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं विधायक पुरन्दर मिश्रा ने इसकी जानकारी दी थी। रविवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में पूर्ण विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात रथ के पहिए को राजधानी के भक्तजनों के दर्शन के लिए रवाना किया गया।

श्री मिश्रा ने बताया कि गुरु श्री सदन तिवारी की मौजूदगी महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा मैया की पूजा अर्चना की गई, जो रथ पर सवार हैं। इसी रथ में महाप्रभु के रथ का वह पहिया दिव्य दर्शन के लिए रवाना किया गया है, जिसमें जगत पालनहार ने पूर्व में सवारी की थी। विधायक श्री मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार है, जब राजधानी में श्री जगन्नाथ महाप्रभु के रथ का पहिया दिव्य दर्शन के लिए निकला है।

विधायक मिश्रा ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पहिया भ्रमण के लिए 11 से 21 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान राजधानी के सभी इलाकों में इसकी पहुंच बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात महासमुंद, राजा खरियार रोड़, कुमना में भी दिव्य दर्शन कराने की योजना है। इसके बाद बरगड़ के भक्तजनों को भी दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

रविवार को श्री जगन्नाथ मंदिर से महाप्रभु के रथ का पहिया भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर महानंद, पार्षद रोहित साहू, पार्षद सीमा संतोष साहू, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, अजय देवता, सौरभ मिश्रा, अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी तादाद में भक्तजनों की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ रवाना किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FESTIVAL; फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने…

    IWD; राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’

     0 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस की पहल रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?