साइंस कॉलेज ग्राउंड में ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक;रोड टैक्स में 50 फीसदी का छूट

रायपुर, डीलर के द्वारा की ओर से रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट का माँग  रखा गया था।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इसे राज्य की जनता के हित में मानते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश को इसे क्रियान्वित करने निर्देशित किया था । जिसके बाद साइंस कालेज मैदान रायपुर में ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया है। ऑटो एक्सपो में   50 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट का फायदा मिल रहा है ।
छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जिसने ऑटोमोबाइल्स सेक्टर की बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान सभी प्रकार के जीवन काल कर देय वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की है, इसका राज्य के लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं, जिससे हर दिन एक्सपो में काफी बड़ी संख्या में वाहनों की बुकिंग हो रही है। चूंकि ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक संचालित होगा, इसलिए अब अंतिम तीन दिन शेष रह गए हैं जब किसी भी सेगमेंट की वाहन खरीदी पर इसका लाभ ले सकते हैं।

 रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि ऑटो एक्सपो में सभी वाहनों की बिक्री पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट प्रदान किये जाने की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से सेक्टर का ग्रोथ आगामी दिनो परिलक्षित होगा। रायपुर ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग व सचिव कैलाश खेमानी ने बताया कि इस छूट से वाहनों के मूल्य पर दोपहिया में 4 फीसदी और चार पहिया में 4.5 से 5 फीसदी तक का फायदा ग्राहक को हो रहा है जिससे 3 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक का लाभ उन्हे मिल रहा है। वर्ष 2022 में 24 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक की स्थिति में 800 कारें बिकी थीं,लेकिन इस वर्ष इसी अवधि में एक्सपो के कारण 3000 कारें बिकी हैं। आटो एक्सपो 2023 में आज की तारीख तक कुल 8125 वाहन बिक चुकी हैं।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर