सीएम के साथ बैठक के बाद कर्मचारियों की 1 अगस्त से होने वाली हड़ताल स्थगित

रायपुर, राजधानी रायपुर में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने आपात बैठक बुलाकर आगामी 1 अगस्त से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने CM भूपेश बघेल के साथ विधानसभा परिसर में बैठक की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के कल्याण के लिए 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है।

सर्वसम्मत फैसला

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से कहा कि 23 जून को हमने मिलकर राज्य के मुख्य सचिव को दो चरण में आंदोलन के लिए नोटिस दिया था। जिसके तहत पहले चरण में इन कर्मचारियों ने 7 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया था। जिसमें मंत्रालय, सचिवालय, कलेक्टर ऑफिस और बाकी सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश ले लिया था। लेकिन आगामी हड़ताल के फिलहाल स्थगित कर रहे हैं।

कर्मचारियों की 5 सूत्रीय मांग

दरअसल कर्मचारी अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इन मांगो में केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान में हाउस रेंट भत्ता, पिंगुआ कमेटी का रिपोर्ट, अनियमित/दैनिक वेतनभोगी/संविदा जैसे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग है। इसके अलावा पेंशन के लिए पहली नियुक्ति के दिन से कुल सर्विस जोड़ना, पेंशन के लिए न्यूनतम सेवा 33 साल की जगह 20 साल करने का मुद्दा भी शामिल है।

  • Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां