सोने एवं हीरे की खदानों की नीलामी शुरु; खनिज विभाग का ई-टेंडर जारी, बिड जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक

बसना-2 डायमण्ड ब्लॉक, रकबा 2500 हेक्टेयर, चनत-जोगीदादर गोल्ड एंड एसोसियेटेड मिनरल्स ब्लॉक, रकबा 176 हेक्टेयर

रायपुर, खनिज विभाग द्वारा राज्य में 3 प्रीशियस मिनरल ब्लाक्स की नीलामी के माध्यम से आबंटन के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। जीएसआई( जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया) द्वारा किये गये प्रारंभिक सर्वे में इन ब्लाक में गोल्ड और डायमंड की संभावना बताई गई है। इसके लिए ई-नीलामी से आबंटन हेतु 6 जुलाई 2023 को एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।
भौमिकी एवं खनिकर्म के संयुक्त संचालक श्री अनुराग दीवान ने बताया कि विश्व में प्रीशियस मिनरल्स की माँग तेजी से बढ़ी है। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए इन खनिजों के विकास के परिप्रेक्ष्य में इसकी आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु विभाग द्वारा प्राथमिकतापूर्ण कार्यवाही की जा रही है। राज्य द्वारा 3 प्रीशियस मिनरल ब्लॉक्स को नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु रखा है। इनमें जिला महासमुन्द अंतर्गत बसना-2 डायमण्ड ब्लॉक, रकबा 2500 हेक्टेयर, जिला महासमुन्द अंतर्गत चनत-जोगीदादर गोल्ड एंड एसोसियेटेड मिनरल्स ब्लॉक, रकबा 176 हेक्टेयर तथा जिला कांकेर अंतर्गत तुमरीसुर-गरदा 2  गोल्ड ब्लॉक, रकबा 240 हेक्टेयर को आबंटन हेतु रखा गया है।
सफल बोलीदार द्वारा क्षेत्र में प्रथमतः विस्तृत पूर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत खनिज भण्डार प्रमाणित होने पर खनिपट्टा प्राप्त किया जाकर खनन संक्रिया प्रारंभ की जावेगी।
श्री दीवान ने बताया कि टेण्डर डाक्यूमेंट क्रय किये जाने की अंतिम तिथि शुक्रवार, दिनांक 18 अगस्त 2023 है तथा बिड जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 21 अगस्त 2023, सोमवार दोपहर 3 बजे तक है।

  • Related Posts

    FOREST; जंगल में अब अवैध बोरवेल खनन, दो ट्रक जब्त

    अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया गया है। वन विभाग को ग्रामीणों से मिली…

    PHE; सरगुजा के 200 ठेकेदारों का 100 करोड़ का भुगतान अटका,पीएचई दफ्तर में ठेकेदारों का बवाल, जल जीवन मिशन का काम ठप

    अंबिकापुर, सरगुजा के अंबिकापुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के बाहर जल जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने जमकर बवाल काटा. ठेकेदारों ने काम…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम