स्कूल शिक्षा विभाग में 17 अफसरों की नई पदस्थापनाएं; 11 जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त

रायपुर, राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 17 अधिकारियों को प्रशासनीक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना की है। प्रदेश के 11 जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेशानुसार प्राचार्य श्रीमती डेजी रानी जांगड़े प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा जिला रायपुर, प्राचार्य श्री फत्तेराम कोसरिया विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, प्राचार्य श्री के.व्ही राव प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहापुर विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग, प्राचार्य श्री जुल्फीकार उल्लाह सिद्दीकी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जशपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर पदस्थ किया गया है।

 प्राचार्य बी.एल. देवांगन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा जिला रायपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा, सहायक संचालक श्री विनोद कुमार राय कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज, प्राचार्य गेंदलाल चतुर्वेदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाल विकासखण्ड नवागढ़ जिला बेमेतरा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली, प्राचार्य रमेश कुमार निषाद सक्ती से स्थानांतरित किंतु न्यायालय के स्थगन पर कार्यरत है, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड खडगंवा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया, प्राचार्य एस. एन. भगत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया(बरमकेला) जिला रायगढ़ को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़, प्राचार्य टीकाराम साहू जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कबीरधाम की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर पदस्थ किया गया है और प्राचार्य श्री बी.एल खरे स्थानांतरित किंतु न्यायालय से स्थगन प्राप्त को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती में यथावत रखा गया है।

  इसी प्रकार सहायक संचालक राजकुमार कठौते कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा, प्राचार्य जगदीश कुमार शास्त्री विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, उप संचालक डी.के. कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति पर उप संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर , प्राचार्य प्रमोद ठाकुर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुधापाल विकासखण्ड व जिला बस्तर और प्राचार्य नरेन्द्र कुमार चन्द्रा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TET; टीईटी की अनिवार्यता भारी पड़ सकता है 80 हजार शिक्षकों पर,15 मार्च को रायपुर में शिक्षकों की बड़ी बैठक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में TET अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया है। प्रदेशभर के कई शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए…

    ELECTRICITY; बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का शुभारंभ, 28.42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 757 करोड़ की राहत

    0 बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री साय 0 आर्थिक कठिनाइयों के कारण बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां