स्कूल सफाई कर्मचारी तिरंगा यात्रा निकालकर अंतिम खंदक की लड़ाई लड़ेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई अंशकालिक कर्मचारी आज मठपुरैना स्थित शाला में प्रांतीय बैठक आयोजित कर एकमतेन निर्णय लिए हैं कि सरकार द्वारा नियमितीकरण का वादा पूरा न करने, अंशकालिक से पूर्णकालिक न करने,सेवा समाप्त कर्मचारियों को वापस लेने तथा करोना काल में दिवंगतों के आश्रित परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति न देने से नाराज स्कूल सफाई कर्मचारी 7 एवं 8 अगस्त को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकलकर तूता धरना स्थल पर एकत्र होंगे। 

   स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष खांडेकर, राजेंद्र साहू एवं संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि सरकार द्वारा नियमितीकरण का वादा पुरा न करने से इन अल्प वेतनभोगी जमीनी सफाई कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में असुविधा हो रही है। 200 ₹400 बढ़ाकर झुनझुना पकड़ाया जा रहा है। अब अंशकालिक से पूर्णकालिक न करने, कलेक्टर दर लागू न करने से इस बात की आशा निराशा में बदल गई है कि सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाएगी। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रवक्ता प्रदीप वर्मा, राजेंद्र पटेला, छाया साहू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के स्कूल सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि आज प्रांतीय बैठक में उपस्थित होकर उक्त अनुसार निर्णय लेते हुए सरकार को तत्काल पूर्णकालिक करने की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    GOVT;सीएम साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

    WORKSHOP; वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर

    0 “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने आज छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा “विजन 2030″ छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां