स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की अचानक बिगड़ी तबीयत; अस्‍पताल में भर्ती

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिला मुख्यालय में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छत्‍तीसगढ़ के संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। संसदीय सचिव शोरी की तबीयत उस वक्‍त बिगड़ी जब वे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़ रहे थे। इसी दौरान शिशुपाल शोरी मंच पर बेहोश हो गए।

इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया गया है कि उनका ब्‍लड प्रेशर और शुगर लेवल काफी कम हो गया था, इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिलचस्प बात यह है कि जिला स्तरीय समारोह स्थल में एम्बुलेंस भी नहीं था, परिणामस्वरुप संसदीय सचिव को कार में ही अस्पताल पहुचाया गया। सामान्यत: ऐसे आयोजन में समारोह स्थल पर एम्बुलेंस तैनात किया जाता है।मुख्य अतिथि का ब्लड ग्रुप भी बताया जाता है।

बहरहाल जिला अस्‍पताल के डाक्‍टरों का कहना है, संसदीय सचिव को डायबिटीज के मरीज हैं। उन्होंने सुबह नाश्‍ता नहीं खाया था। ब्‍लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने से तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी हालत अब ठीक है। डाक्‍टरों ने बताया कि संसदीय सचिव को शाम तक चिकित्‍सकों की निगरानी में रखेंगे। शोरी बतौर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए रुक गया था। बाद में कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। फिर कार्यक्रम संपन्न हुआ। बतादें शिशुपाल शोरी कांकेर के विधायक है।

ध्वजारोहण के दौरान बिगड़ी स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत, चक्कर खाकर गिरे

मध्यप्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय के होमगार्ड मैदान में चल रहे स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चौधरी का स्वास्थ बिगड़ गया। मैदान में परेड चल रही थी, वे मंच पर खड़े थे इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गए। वे तुरंत कुर्सी पर बैठे जहां वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत रायसेन के जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे बेहतर इलाज कराने भोपाल चले गए। हालाकि वे स्वस्थ है, रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा अनिल ओड़ का कहना है कि वे काफी देर तक खड़े थे इसलिए उनके पैर ठंडे पड़े गए थे संभवता उसी कारण उन्हें चक्कर आए। अस्पताल में शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की थी सब कुछ नार्मल था। करीब 15 मिनिट अस्पताल में रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री स्वयं चलकर गाड़ी में बैठे और भोपाल निकल गए। भोपाल में उनका उपचार चल रहा है, विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’