हथियारबंद बदमाशों ने एक्सप्रेस-वे पर आधी रात की लूट; कार सवार तीन लोगों पर किया हमला,पुलिस का भी धावा

रायपुर, राजधानी रायपुर में आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, यहां बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। ताजा मामला राजधानी के एक्सप्रेस-वे का है, जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार की आधी रात कार सवार तीन लोगों से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने फरसा से हमलाकर कार सवार लोगों को घायल भी कर दिया। हथियारबंद लुटेरे मोबाइल और नगदी से भरा पर्स लेकर फरार हो गए।

दरअसल, यह मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार कार से एयरटेल के कर्मचारी प्रांशु गुप्ता, गौरव शर्मा और शुभम शर्मा सोमवार की रात रायपुर आते समय पुरैना एक्सप्रेस-वे के पास शौच के लिए रुके, तभी वहां बाइक सवार बदमाश पहुंच गए और पैसों की मांग करने लगे।

कार सवार लोगों ने जब पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने प्रांशु गुप्ता के हाथ, गौरव शर्मा के सिर पर फरसानुमा हथियार से वारकर उन्‍हें घायल कर दिया। ऐसे में तीनों कर्मचारी कार छोड़कर वहां से भागे और अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाशों ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखे नगदी से भरा पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

आउटर कालोनियों में पुलिस ने तड़के मारा छापा, अपराधियों में हड़कंप

राजधानी रायपुर की आउटर कालोनियों में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने मंगलवार सुबह सरप्राइज दबिश दी। टीकरापारा थाना इलाके की बोरिया आरडीए और बीएसपी कालोनियों और देवपुरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी समेत ईरानी डेरा और भाटागांव बस स्टैंड समेत डीडी नगर की कई कालोनियों में पुलिस ने छापा मारा। कई स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों समेत थानों के निगरानी बदमाश को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आईजी रतनलाल डांगी ने शहर में चुनाव के मद्देनजर गुंडे, बदमाशों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस ने 17 लोकेशनों पर सरप्राइज दबिश दी है। पुलिस की इस सरप्राइज चेकिंग में 6 सीएसपी और 12 थानेदारों के साथ बड़ी संख्‍या में जवान थे। 6 सीएसपी और 12 थानेदारों के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग इलाकों में सरप्राइज चेकिंग की। बताया जा रहा है कि इस सरप्राइज चेकिंग के तहत सभी थानों में 100 से ज्यादा वारंटी, निगरानी बदमाश समेत आसामाजिक तत्वों की पकड़े गए हैं।

  • Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां