हमर राज पार्टी ‘ने जारी की तीसरी लिस्ट; पाटन विधान सभा से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस रावटे लड़ेंगे चुनाव

रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की ओर से बनाई गई हमर राज पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 प्रत्याशियों का एलान किया गया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन से पार्टी के अध्यक्ष बीएस रावटे को चुनावी मैदान में उतारा है।

39 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
हमर राज पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने 39 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी के संस्थापक सदस्य अरविंद नेताम ने कहा कि लंबे समय से समाज के मुद्दों और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर हम लड़ाई लड़ते आए हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने आदिवासी समाज की उपेक्षा की है। इसलिए इस पार्टी को बनाया गया है। आने वाले इस विधानसभा चुनाव में निश्चित ही हम जीतकर आएंगे।
| विधानसभा | प्रत्याशी |
| रामानुजगंज | फेकूराम |
| सीतापुर | ननकू राम |
| जशपुर | शकरू राम भगत |
| कुनकुरी | बोधसाय मांझी |
| लैलूंगा | अजय कुमार पंकज |
| रायगढ़ | बी एस नागेश |
| सारंगढ़ | ऊधो राम कोशले |
| धर्मजयगढ़ | महेंद्र सिदार |
| मरवाही | प्रताप सिंह भानु |
| कोटा | ललिता बाई पैकरा |
| तखतपुर | राम बनवास जगत |
| चंद्रपुर | तेजराम सिदार |
| महासमुंद | गणेश ध्रुव |
| बिलाईगढ़ | फूल कुमारी जांगड़े |
| सिहावा | जीवराखन लाल मरई |
| कुरूद | प्रेम सिंह ध्रुव |
| पाटन | बीएस रावटे |
| वैशाली नगर | हेमंत केसरिया |
| सक्ती | छोटे लाल जगत |
| अकलरा | रिषी मरावी |
इस बार त्रिकोणी मुकाबला देखने को मिलेगा
बस्तर संभाग की सभी 12 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में पार्टी ने बस्तर संभाग में सर्व आदिवासी समाज का बड़ा प्रभाव है। ऐसे में इस बार के चुनाव में हमर राज पार्टी के आने से बस्तर संभाग की कई सीटों पर त्रिकोणी मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि राजनीति के जानकारों का कहना है की इस चुनाव में बस्तर की सीटों में ‘हमर राज पार्टी; वोटो को प्रभावित कर सकती है।




