हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं सर्टिफिकेट पूरक हायर परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम आज अपरान्ह 4 बजे घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

हाईस्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 31.563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 30,664 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 16,228 बालक तथा 14,436 बालिकायें सम्मिलित हुई। इनमें से 30,649 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 6,213 है अर्थात् कुल 20.27 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 22.26 तथा बालकों का प्रतिशत 18.49 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 453, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 4,958 तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 802 है। कुल 16 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 7 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 9 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जाएंगे।

हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 29,230 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 28,209 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 15,591 बालक तथा 12,618 बालिकायें सम्मिलित हुईं। इनमें से 28,185 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 7,115 है अर्थात् कुल 25.24 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 27.20 तथा 1 बालकों का प्रतिशत 23.65 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 339, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 5,519 तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,257 है। कुल 24 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 11 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गए हैं तथा 13 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार