IB; इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली 4987 पदों पर भर्तियां, 10वीं पास इस डेट से करें अप्लाई

नईदिल्ली, 10वीं पास कर चुके युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सुरक्षा सहायक/कार्यकारी पदों पर भर्तियों के लिए शाॅर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 4987 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना होगा.

गृह मंत्रालय की ओर से 22 जुलाई 2025 को रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 की संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी गई है. डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही आईबी की ओर से जारी किया जाएगा. आइए जानते हैं कि इन पदों पर आवेदकों का चयन कैसे किया जाएगा और चयनित कैंडिडेट को कितनी सैलरी मिलेगी.

क्या होनी चाहिए योग्यता?

आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं अभ्यर्थी की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है. वहीं दिव्यांग आवेदकों को 10 वर्ष की छूट अधिकतम उम्र सीमा में दी गई है.

एप्लीकेशन फीस

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 650 रुपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है. वहीं एससी व एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 550 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. फीस ऑनलाइन मोड कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वबेसाइट ncs.gov.in पर जाएं.
  • यहां सुरक्षा सहायक भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और फाॅर्म भरें.
  • डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस जमा करें और सबमिट करें.

कैसे होगा चयन, कितनी मिलेगी सैलरी?

आवेदकों का चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को 21700-69100 (लेवल 3) के तहत सैलरी मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी शाॅर्ट नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

  • Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार