11 जून को कांग्रेस का रायपुर संभाग सम्मेलन इंडोर स्टेडियम रायपुर में, सरगुजा में 13 को

रायपुर , आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर संभाग का संभागीय सम्मेलन का आयोजन 11 जून 2023 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में सुबह 11 बजे किया गया है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारीगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ एवं समस्त मंत्रीगण छत्तीसगढ़ शासन, समस्त सदस्यगण लोकसभा एवं राज्यसभा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवगण राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में  रायपुर  संभाग के समस्त विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटियो के कार्यकारिणी, समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सभापति, नगर पालिका निगम के महापौर एवं सभापति एवं पार्षदगण, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण कृषि उपज मंडी, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेंगे।  

13 जून को कांग्रेस का सरगुजा संभाग सम्मेलन
आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सरगुजा संभाग का संभागीय सम्मेलन का आयोजन 13 जून 2023 को होटल ग्रैण्ड बसंत, खरसिया रोड, अंबिकापुर में सुबह 11 बजे किया गया है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारीगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ एवं समस्त मंत्रीगण छत्तीसगढ़ शासन, समस्त सदस्यगण लोकसभा एवं राज्यसभा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवगण राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?