14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म; भाजपाइयों ने जाम किया नेशनल हाईवे

रायपुर, राजधानी से लगे धरसींवा में 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। वह बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया था। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है। वह पोर्न देखने का आदी है। दूसरी ओर शुक्रवार को FIR में देरी का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़के की बच्ची के परिवार में पहले से आना-जाना था। घटना के वक्त लड़के के घर में कोई नहीं था। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। इसके बाद बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर माता-पिता बच्ची को अस्पताल लेकर गए।

अश्लील वीडियो देखने की है लत

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लड़के को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की लत है। वह वीडियो देखने के बाद ही बच्ची को अपने साथ बहलाकर ले गया था।

भाजपाइयों ने जाम किया हाईवे

दूसरी ओर वारदात के बाद भाजपाइयों ने धरसींवा थाने का घेराव कर दिया। वे पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही बच्ची को स्वास्थ्य सुविधा और थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। काफी हंगामे के बाद कुछ नहीं होता देख भाजपाइयों ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे करीब डेढ़ घंटे जाम रखा। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया है कि, वारदात के बाद पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन परिजनों को बाइक पर बच्ची को ले जाना पड़ा। परिवार को 5 घंटे थाने में बैठाकर रखा गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी