CRIME; छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का राजफाश,लोकेंटो एप पर दिखाए जाते थे युवतियों के फोटो,दो महिला समेत 17 दलाल गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी रायपुर की पुलिस ने देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो महिला समेत 17 दलालों को अलग-अलग शहरों से पकड़ा है। इस रेकैट के मास्टर माइंड जुगल कुमार राय को 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर यहां लाया गया। जांच में साफ हुआ है कि यह रैकेट लोकेंटे एप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की फोटो व रेट उपलब्ध करवाकर उनकी मांग पर दूसरे राज्यों के अलावा विदेशी युवतियों को भी रायपुर बुलवाता था।

उज्बेकिस्तान की युवती ने किया था एक्सीडेंट, वहीं से मिला सुराग

देह व्यापार में शामिल दलालों के रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द के रवि ठाकरे, हनुमाननगर, पहाड़ीपारा(गुढ़ियारी) के जागेंद्र उके उर्फ मोहन को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी जुगल शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया था। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पांच जनवरी की देर रात वीआईपी रोड फ्लावर वैली अमलीडीह रोड पर नशे की हालत में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए उज्बेकिस्तान की युवती ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में अरूण कुमार विश्वकर्मा की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। विदेशी युवती के साथ कार में डीआरआई के वकील भावेश आचार्य भी सवार था। पूछताछ करने पर दोनों अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। फिर युवती ने बताया कि वह उज्बेकिस्तान की निवासी है और दलाल जुगल कुमार राय के बुलाने पर देह व्यापार करने मुंबई से रायपुर आई थी।

वहीं भावेश आचार्य ने भी स्वीकार किया कि जुगल राय से मोबाइल पर बातचीत कर 27 हजार रुपये देकर विदेशी युवती को बुलवाया था। आरोपियों के कॉल डिटेल खंगालने पर लोकेंटो एप के जरिए विभिन्न देशों, राज्यों की युवतियों की फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में मिले।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने रवि व जागेंद्र से मिले इनपुट के आधार पर अंबिकापुर, सरगंवा के बृजेश साहा, मोतीनगर, संतोषीनगर के मोहम्मद साजिद, देवपुरी के दिनेश लिलवानी, संजयनगर के शेख इमरान, सोनारपारा, पुरानी बस्ती के अमित सोनी, गली नंबर दो, डीडीनगर के रमेंद्र पाठक, चौरसिया कॉलोनी, टिकरापारा के शेख नूरूल हक और कवर्धा के दुर्गेश पनागर की गिरफ्तारी की।

इसके बाद मास्टरमाइंड जुगल कुमार और उसकी पत्नी सहित जगदलपुर के मयंक हरपाल, संतोषीनगर, टिकपारा के मोहम्मद शबीर, ग्राम भरवाबसपुर, बसना(महासमुंद) के मनोरंजन बारिक, विशालनगर, तेलीबांधा के ऋषभ शर्मा और एक अन्य महिला दलाल को पकड़ा।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व