18 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच की सुविधा;यात्रियों को मिलेगा किफ़ायती यात्रा

रायपुर, भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी विभिन्न ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच लगाए गए हैं । *इनमें दुर्ग-भोपाल अमरकंटक  एक्सप्रेस, दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दोनों  दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, एवं दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी इकॉनमी कोच की  सुविधा दी गई है ।* 

थर्ड एसी इकॉनमी कोच थर्ड एसी की तरह की ही कोच है  ।  इसमें वही सब सुविधाएं दी जाती है जो सुविधाएं थर्ड  एसी में यात्रियों को दी जाती है ।  थर्ड एसी में 72 सीटें होती हैं, लेकिन एसी-3 इकोनॉमी में इससे 11 सीट अधिक अर्थात 83 सीटें होती हैं । इससे यात्रियों  के लिए ज्यादा कन्फ़र्म बर्थ की सुविधा भी उपलब्ध हुई है । 

भारतीय रेलवे ने थर्ड एसी इकोनॉमी कोच का संचालन साल 2021 में शुरू किया था. थर्ड एसी  इकोनॉमी कोच पुराने थर्ड एसी के मुकाबले नए हैं और आधुनिक सुविधाओं को इसमें शामिल किया गया है ।  इसको डिजाइन भी पहले की तुलना में बेहतर और अलग तरीके से किया गया है. वहीं थर्ड एसी  इकोनॉमी कोच में हर सीट के यात्री के लिए एसी डक्ट अलग-अलग लगाया गया है ।  इसके साथ हर सीट के लिए बोतल स्टैंड, रीडिंग लाइट और चार्जिंग की व्यवस्था की गई है ।  

लखनऊ स्थित रेलवे के रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन ने AC-3 इकोनॉमी क्लास के कोच तैयार किए थे । यह थर्ड एसी स्लीपर क्लास का एडवांस वर्जन है । इसकी डिज़ाइन नेशनल इंस्टीट्‍यूट ऑफ डिजाइन (NID) अहमदाबाद ने देश के लोगों की ट्रैवलिंग हैबिट पर रिसर्च कर तैयार की थी । इस रिसर्च में सफर के दौरान लोगों की जरूरतों का जिक्र है । इसी रिसर्च को ध्यान में रखकर नए कोच डिजाइन किए गए हैं । कोच का लेआउट स्लीपर कोच की तुलना में काफी अलग है । इनकी फिनिशिंग भी काफी लग्जरी है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां