कानून व्यवस्था

ACCIDENT; दो भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल,अनियंत्रित रफ्तार में बाइक चलाने से हुए दोनों हादसे

संबलपुर, पश्चिम ओडीसा के संबलपुर इलाके में गुरुवार शाम अनियंत्रित रफ्तार से बाइक चलाने की वजह से संबलपुर और उपनगर बुर्ला में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम उपनगर बुर्ला में बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में बाइक चालक अक्षित कुमार सेठी और स्कूटी चालक आशीर्वाद त्रिपाठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अक्षित बुर्ला के कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी इलाके का रहने वाला है। वहीं, आशीर्वाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एक शोधकर्ता छात्र है। पुलिस दोनों शवों को जब्त करके हादसे की जांच में जुटी है।

महानदी द्वितीय ब्रिज पर हुए हादसे में दो की मौत, चार घायल

संबलपुर स्थित महानदी द्वितीय ब्रिज के ऊपर देर शाम दो तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, 2 गंभीर रुप से घायल हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों को बुर्ला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बुर्ला हॉस्पिटल में इलाज करा रहे एक और घायल की मौत होने की सूचना है। दूसरे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। अबतक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button