21 वर्षीय ब्रेन डैड युवक की किडनी से एम्स में दो रोगियों को मिला जीवन

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बिलासपुर के 21 वर्षीय ब्रेन डैड युवक की किडनी रायगढ़ के 52 वर्षीय स्कूली शिक्षक को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट कर दी गई है। अब तक एम्स में 12 किडनी ट्रांसप्लांट की जा चुकी हैं। इसके साथ ही ब्रेन डैड युवक के नेत्रों की ज्योति इस सप्ताह दो नेत्र रोगियों को प्रदान की जाएंगी।

युवक को 14 अक्टूबर को बिलासपुर सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद 16 अक्टूबर को एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। 28 अक्टूबर को युवक को ब्रेन डैड घोषित कर 29 अक्टूबर को इसके अंगदान किए गए। एम्स में ही किडनी प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे 52 वर्षीय स्कूली शिक्षक को किडनी प्रदान की गई। यह रोगी मार्च से क्रॉनिक किडनी डिजिज से पीड़ित था जिसे तुरंत किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी। चिकित्सकों ने तत्परता के साथ इनका किडनी ट्रांसप्लांट कर दिया। इसके लिए सोटो और रोटो दोनों की अनुमति ली गई।

इससे पूर्व 11वां किडनी ट्रांसप्लांट मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के 40 वर्षीय रोगी का किया गया। यह एक वर्ष से किडनी समस्या से पीड़ित था। रोगी को 62 वर्षीय मां ने किडनी प्रदान की है। अब रोगी और किडनी प्रदाता दोनों स्वस्थ हैं।

किडनी प्रत्यारोपण टीम डॉ. अमित आर. शर्मा, दीपक बिस्वाल, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. विनय राठौड़ और डॉ. रोहित शामिल थे। ऑर्गन डोनेशन में डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. चिन्मय पांडा, डॉ. दिबाकर साहू, डॉ. देबेंद्र त्रिपाठी शामिल थे। ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर विशोक, विनय, अंबे, विनीता, अमित शामिल थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?