POLITICS;साय कैबिनेट का विस्तार जल्द, 3 नए मंत्री और 16 संसदीय सचिवों की होगी घोषणा

रायपुर, निगम-मंडलों में नियुक्ति के साथ ही साय सरकार के कैबिनेट के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंत्रिमंडल का विस्तार इसी सप्ताह हो सकता है। तीन नए मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति भी पार्टी द्वारा कर दी जाएगी। इसके लिए 16 नए विधायकों के नामों की चर्चा है। वहीं, पार्टी में यह भी चर्चा है कि जिन दो मंत्रियों का परफार्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें हटाया नहीं जाएगा, बल्कि उनके प्रभर में कटौती की आशंका है।

दूसरी चर्चा यह भी है कि हरियाणा पैटर्न पर मंत्रियों की संख्या साय सरकार के कैबिनेट में हो सकती है। ऐसी हालत में तीन नए मंत्री बन सकते है। पार्टी सूत्रों की मानें तो उडिया समाज के कोटे से विधायक पुरंदर मिश्रा को मंत्री बनाने का भारी दबाव है।बता दें श्री मिश्रा को इसी कोटे से टिकिट भी मिली थी। रायपुर, भिलाई,दुर्ग, बिलासापुर शहरों में उडिया भाषी समुदाय के लोगों की बहुतायत है। बहरहाल कफी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैर रही हैं।

9 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय में भाजपा की बैठक

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 8 अप्रैल की शाम रायपुर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक लेंगे। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर भी इस बैठक में लगाई जाएगी और आखिरी वक्त पर कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज चल रहा है कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल को होने जा रहा है। पार्टी के कई सोशल मीडिया ग्रुप में यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं।

16 से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी

वायरल मैसेज के मुताबिक, विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ 16 से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी। साय सरकार ने हाल ही में निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्ति की थी। भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप के वायरल मैसेज में विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम की तेज चर्चा है। इसके लिए अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी के नाम की चर्चा जोरों पर है।

हरियाणा फाॅर्मूला हुआ तो 14 मंत्री होंगे

फिलहाल साय सरकार में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक पद रिक्त हुआ था। इस लिहाज से 2 मंत्री पद रिक्त हैं, लेकिन हरियाणा फाॅर्मूला लागू होने के बाद एक अतिरिक्त मंत्री पद राज्य में बढ़ जाएगा। इस लिहाज से मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 की हो जाएगी।

संसदीय सचिव के लिए 16 नाम

साय सरकार संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति करने जा रही है। चर्चा है कि सरकार 16 संसदीय सचिव बना सकती है। भाजपा के ग्रुप में वायरल मैसेज में जिन नामों को शामिल किया गया है, उनमें ज्यादातर नए विधायकों के नाम हैं, जबकि एक दो नाम सीनियर विधायकों के भी है।

नए मंत्रियों को जल्द मिलेगी जिम्मेदारी

कैबिनेट में विस्तार को लेकर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार की तैयारी है। निगम-मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्त के बाद जल्द ही नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बयान जशपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के नए अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद दिया है।

  • Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…