POLITICS; भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आज,मुख्यमंत्री एवं संगठन महामंत्री सम्मानित करेंगे कार्याकर्त्ताओं को

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में 8 अप्रैल मंगलवार शाम को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति रहेगी। साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य वक्ता के रूप भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विशेष अतिथि के रूप ने रायपुर शहर जिला की चारों विधानसभा के विधायक राजेश मूणत , पुरंदर मिश्रा , मोतीलाल साहू और सुनील सोनी, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा के नवनियुक्त निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शाम 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विशेष कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा मुख्य वक्ताओं द्वारा भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला जाएगा एवं साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सम्मानित कार्यकर्ताओं के लिए स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने रायपुर शहर जिला के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है ।

  • Related Posts

    POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक…

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी