30 फीसदी नए युवाओं पर दांव खेल सकती है भाजपा; टिकट वितरण में चलेगा मजबूत पकड का फार्मूला

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव 2023 में जीत की रणनीति बनाने के साथ-साथ अपने उम्मीद्वारों के चयन में भी जुटी है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 30 प्रतिशत नए युवा चेहरों पर पार्टी दांव खेल सकती है। इससे सत्ता वापसी के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा पीढ़ी परिवर्तन का अवसर भी तलाश रही है।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसमें भी यह माना जा रहा है कि टिकट वितरण में चूक हुई थी। इस बार रणनीति सफल रही तो टिकट 30 से 45 साल तक के दावेदारों को दिया जाएगा, जिससे पार्टी के प्रति युवाओं का रुझान और उनके लिए अवसर बढ़ाए जा सके। वर्तमान के 14 विधायकों में नौ विधायकों की रिपोर्ट खराब बताई जा रही है। इनमें पांच ही ऐसे विधायक हैं जिन पर दोबारा दांव खेलने की स्थिति है।

इधर, टिकट के लिए सही प्रत्याशी चयन को लेकर चल रहे सर्वे के बीच प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से नए उम्मीद्वारों ने भी दावेदारी शुरू कर दी है। पार्टी भी बूथ स्तर पर दावेदारों की कुंडली खंगाल रही है। सर्वे लगातार जारी है, जिनकी छवि को लोग अधिक पसंद करेंगे, उनकी पैठ गहरी मानी जाएगी। इसे विभिन्न माध्यम से क्रास चेक भी किया जा रहा है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि एज फैक्टर की जगह पैठ फैक्टर काम आएगा।

छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन का मानना है कि पार्टी उन्हीं लोगों को टिकट देगी जिनकी पैठ जमीन स्तर पर सबसे अधिक है और इसका आकलन भी हो रहा है। इसके पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने भी पत्रकारों से कहा था कि जिताऊ प्रत्याशी को ही मैदान में उतारा जाएगा।

बागियों से निपटना बड़ी चुनौती

राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो भाजपा को आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश करने के बाद तगड़ा झटका लगा है। लिहाजा, पार्टी को अब अन्य बागियों का भी डर सता रहा है। इसके लिए भाजपा अब पुराने व वरिष्ठ नेताओं को भी विश्वास में लेकर चलने की दरकार है। पार्टी ने पुराने और बड़े चेहरों को लेकर भी दोबारा मूल्यांकन शुरू किया है।

  • Related Posts

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    POLITICS; प्रीमियम पेट्रोल,औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार -कांग्रेस

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.5 रू. और औद्योगिक डीजल के दाम 22 रू. जनता पर अत्याचार है। औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां