380 सीसीटीवी कैमरे से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों में सुरक्षा की निगरानी 

*रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन में -55 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में – 25 कैमरे, भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में 40, भाटापारा स्टेशन में 39 एवं तिल्दा नेवरा स्टेशन में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है*

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर,रायपुर एवं नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के अंतर्गत सैकड़ों स्टेशनों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थानों के लिए यात्रा करते है । प्रतिदिन यात्री रेल के द्वारा सफ़र करने के लिए स्टेशनों में पहुचते हैं और उनके सामान एवं बच्चों सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो के ऊपर रहती है, जिसके लिए वे चौबीसों घंटों निगरानी में तैनात रहते है । इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो द्वारा स्टेशनों के चप्पे चप्पे पर अपने जवानो को तैनात किये जाते है एवं इसके साथ ही स्टेशनों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी स्टेशनों पर एक-एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाती है । 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के रेल सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों की शत-प्रतिशत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए *14 महत्वपूर्ण स्टेशनों में 380 सीसीटीवी कैमरे* लगाये गए है, जिनकी मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं पूरे स्टेशन परिसरों पर नज़र रखी जाती है ।सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग में किसी भी प्रकार के  संदेहास्पद व्यक्ति या घटना के सामने आते ही तुरंत ही उस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है |  

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सुरक्षा के लिए 380 सीसीटीवी कैमरा विभिन्न 14 स्टेशनों में लगाये गए है जिनका मंडल एवं स्टेशनवार विवरण इस प्रकार है –  बिलासपुर मंडल के रायगढ़ में – 9, चाम्पा में – 8, बिलासपुर में – 85, शहडोल स्टेशन में – 8 कोरबा स्टेशन में 8 एवं उसलापुर स्टेशन में 2 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है । 

इसी प्रकार रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन में -55 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में – 25 कैमरे, भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में 40, भाटापारा स्टेशन में 39 एवं तिल्दा नेवरा स्टेशन में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ।* नागपुर मंडल के गोंदिया में 57, बालाघाट स्टेशन में 12 एवं छिंदवाडा में 8 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’