LOAN SCAM; महिलाओं ने 2 मंत्रियों को बनाया बंधक,करोड़ों की ठगी का शिकार 40 हजार महिलाएं

बिलासपुर, फ्लोरामैक्स घोटाले की शिकार महिलाओं ने कोरबा में गौरी-गौरा पूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राम विचार नेताम और लखनलाल देवांगन का घेराव कर उन्हें बाल्मिकी आश्रम में बंधक बना लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें एक कक्ष में सुरक्षित रखा। प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी के कारण पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

6 दिन से जारी है प्रदर्शन

फ्लोरामैक्स कंपनी और निजी बैंकों की सांठगांठ से ठगी गई लगभग 40,000 महिलाओं ने 100 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए थे। लोन माफी की मांग को लेकर महिलाएं पिछले छह दिनों से तानसेन चौक पर धरना दे रही हैं। प्रदर्शन के दौरान बीमार महिलाओं के अस्पताल ले जाने में भी तनाव की स्थिति बन चुकी है।

सिविल थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर मंत्री को घेरकर बैठीं महिलाएं

महिलाओं का कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे मंत्री को यहां से नहीं जाने देंगी। वे फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़ी अपनी समस्याओं और लंबित मुद्दों का तत्काल समाधान चाह रही थीं।आक्रोशित महिलाएं एसपी ऑफिस, कलेक्टर कार्यालय और सिविल थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर मंत्री को घेरकर बैठ गईं। मंत्री को घेरते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजित वसंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और करीब एक घंटे तक महिलाएं उनका घेराव करती रहीं।

महिलाओं ने फ्लोरा मैक्स कंपनी पर लगाया आरोप

महिलाओं ने फ्लोरा मैक्स कंपनी पर आरोप लगाया है कि 2022 में कंपनी ने उन्हें लुभावने बिजनेस लोन दिलवाए थे और वादा किया था कि वे लोन की किस्तें खुद भरेंगी। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने किस्तें देना बंद कर दिया, और उसके बाद कंपनी से जुड़े कुछ लोग करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद कंपनी बंद हो गई और अब बैंक महिलाएं से कर्ज की वसूली कर रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं और लगातार प्रदर्शन कर रही हैं।

  • Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी